लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Assembly Election 2023 :MP में कोई कांटे की टक्कर नहीं, लाड़ली बहनों ने निकाले सभी कांटे: CM शिवराज

By आकाश सेन | Updated: November 30, 2023 17:56 IST

भोपाल: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के परिणामों का सभी को बेसब्री से इंतजार है। सभी पार्टिंया अपने-अपने दावे कर रही हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां सत्ता में आने का इंतजार कर रही हैं। लेकिन इसी बीच सीएम शिवराज ने बड़ा दावा किया है । सीएम शिवराज पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा करते हुए कहा कि एमपी में कोई कांटे की टक्कर नहीं है, 5वीं बार बीजेपी सरकार बनाने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम शिवराज का बड़ा दावा।CM ने कहा, सरकार बनने में कोई संदेह नहीं।कोई कांटे की टक्कर नहीं, लाड़ली बहनों ने निकाले सभी कांटे: CM शिवराज।3 दिसंबर को होना हैं काउंटिग ।

भोपाल: एमपी विधानसभा चुनाव के लिए जनता का जनादेश आने में महज तीन दिनों का ही समय बाकि है। लेकिन सत्ता बनाने को लेकर प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल, बीजेपी और कांग्रेस अपनी- अपनी जीत का दावा कर रहे है । इसी बीच अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बयान सामने आया है। अपने विधानसभा क्षेत्र बुधनी में सीएम शिवराज ने कांग्रेस के दावों और बीजेपी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर को लेकर कहा कि राज्य में कांटे की टक्कर जैसा कुछ नहीं है, लाड़ली बहनों ने सभी ‘कांटे’ निकाल दिए हैं और भारतीय जनता पार्टी पांचवीं बार सरकार बनाने जा रही है। 

सीएम शिवराज ने बहनों का किया आभार

सीएम शिवराज पूरे आत्मविश्वास के साथ नजर आ रहे हैं। उन्होंने ने दावा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में कोई कांटे की टक्कर नहीं है, पांचवी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। सीएम शिवराज ने दावा करते हुए कहा, फिर से 5वीं बार बीजेपी की सरकार बनेगी। मैंने जो कहा था वो पूरा होगा, 3 तारीख को आप देखेंगे। जो कहते हैं कांटे की टक्कर, लाडली बहनों ने सारे कांटे निकाल दिये हैं। मध्य प्रदेश में कोई कांटे-फांटे की टक्कर नहीं है। जनता का भरपूर आशीर्वाद और प्यार मामा को मिला है।

वही सीएम शिवराज के इस बयान के बाद कांग्रेस हमलावर है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अब्बास हाफिज ने कहा कि सीएम शिवराज जिन लाड़ली बहनों का जिक्र कर रहे है। उनमें लाभार्थी तो कम वंचित ज्यादा है । इसलिये इस बार लाड़ली बहनों का आशिर्वाद कमलनाथ और कांग्रेस के साथ है। तीन तारीख को ये स्पष्ट हो जाएगा कि लाड़ली बहनों ने किसे स्वीकार किया है ।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023Madhya Pradeshभोपालशिवराज सिंह चौहानकमलनाथकांग्रेसCongress Committee
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'