लाइव न्यूज़ :

केवल भारत में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर उदासीनता है: न्यायालय

By भाषा | Updated: June 9, 2021 15:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जून उच्चतम न्यायालय ने खाद्य मिलावट के एक मामले में आरोपी मध्य प्रदेश के दो कारोबारियों की गिरफ्तारी पूर्व जमानत अर्जियों पर विचार करने से इनकार करते हुए कहा, ‘‘केवल भारत में हम स्वास्थ्य चिंताओं को लेकर उदासीन हैं’’।

न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति एम आर शाह की अवकाशकालीन पीठ मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रहने वाले प्रवर गोयल और विनीत गोयल की अग्रिम जमानत अर्जियों पर सुनवाई कर रही थी।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय की इंदौर पीठ ने गिरफ्तार पूर्व जमानत के आवेदनों को खारिज कर दिया था जिसे उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी गयी। सुनवाई के दौरान वकील पुनीत जैन ने पीठ से कहा कि खाद्य मिलावट के अपराध से जुड़े दंडनीय प्रावधान जमानत योग्य हैं और इसलिए उन्हें अग्रिम जमानत मिलनी चाहिए।

न्यायमूर्ति शाह ने कहा, ‘‘केवल भारत में स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर उदासीनता है। मिस्टर जैन, आप इसका जवाब दें। क्या आप यह मिलावटी गेहूं खाएंगे।’’

जब पीठ ने अग्रिम जमानत अर्जी पर विचार करने में अनिच्छा प्रकट की तो वकील ने उसे वापस लेने का फैसला किया जिसकी पीठ ने मंजूरी दे दी।

पीठ ने मंगलवार को अपने आदेश में कहा, ‘‘क्रिस्टी जैन के अनुरोध पर विशेष अनुमति याचिका खारिज की जाती है क्योंकि इसे वापस ले लिया गया।

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कारोबारियों पर नीमच के कनावती गांव में स्थित दर्शील एग्रो इंडस्ट्रीज के परिसर में गेहूं की पोलिश के लिए ‘अखाद्य गोल्डन ऑफसेट रंग’ का इस्तेमाल करने का आरोप है।

नीमच के खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने तीन दिसंबर, 2020 को छापा मारकर 1,20,620 किलोग्राम खराब और घटिया पॉलिश वाला गेहूं जब्त किया था जिसकी कीमत 27.74 लाख रुपये थी।

मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने 12 मार्च को आरोपियों की गिरफ्तारी पूर्व जमानत याचिका खारिज करते हुए कहा था कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण