लाइव न्यूज़ :

पूरा देश उत्तराखंड के लिये प्रार्थना कर रहा, राहत-बचाव कार्य पूरी तत्परता से जारी : मोदी

By भाषा | Updated: February 7, 2021 19:21 IST

Open in App

हल्दिया (पश्चिम बंगाल), सात फरवरी (फरवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड में हिमखंड टूटने की घटना से प्रभावित चमोली जिले में बचाव एवं राहत कार्य पूरी तत्परता से चल रहा है और पूरा देश, उत्तराखंड के लोगों के लिये प्रार्थना कर रहा है ।

हल्दिया में एक रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ निरंतर सम्पर्क में है और स्थिति पर नजर रखे हुए हैं ।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ आज हम मां गंगा के एक छोर पर हैं, लेकिन जो मां गंगा का उद्गम स्थल है, वो राज्य उत्तराखंड इस समय आपदा का सामना कर रहा है।’’

मोदी ने कहा, ‘‘मैं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, देश के गृहमंत्री और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के अफसरों के निरंतर संपर्क में हूं।’’

उन्होंने कहा कि वहां पर राहत और बचाव का कार्य चल रहा है और प्रभावित लोगों की मदद का हर प्रयास किया जा रहा है ।

प्रधानमंत्री ने उत्तराखंड के लोगों की जुझारू भावना की सराहना की और कहा कि पूरा देश उनके लिये प्रार्थना कर रहा है ।

उत्तराखंड के जोशीमठ में नंदादेवी ग्लेशियर के हिमखंड के टूटने के कारण धौलीगंगा नदी में विकराल बाढ़ आ गई इसके कारण जानमाल के नुकसान की खबर है। अधिकारियों ने बताया कि एक जलविद्युत परियोजना में काम कर रहे 150 से अधिक श्रमिक लापता है।

उन्होंने बताया कि कई गांव को खाली कराया गया है और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिला आरक्षण अधिनियमः तीन लाइन का व्हिप जारी?, लोकसभा-राज्यसभा के सभी भाजपा सदस्य 16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहे?

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Health: दिल का दौरा पड़ा और फेफड़े में समस्या?, आशा भोसले की हालत नाजुक, पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारत अधिक खबरें

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक