दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान रहा 23 डिग्री सेल्सियस

By भाषा | Published: May 14, 2021 10:12 AM2021-05-14T10:12:33+5:302021-05-14T10:12:33+5:30

The weather in Delhi was pleasant, the minimum temperature was 23 degrees Celsius. | दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान रहा 23 डिग्री सेल्सियस

दिल्ली में मौसम हुआ सुहावना, न्यूनतम तापमान रहा 23 डिग्री सेल्सियस

नयी दिल्ली, 14 मई राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह मौसम सुहावना रहा और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई।

मौसम विभाग ने आमतौर पर आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश या बूंदा-बांदी का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं अधिकतम तापमान के 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The weather in Delhi was pleasant, the minimum temperature was 23 degrees Celsius.

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे