लाइव न्यूज़ :

कश्मीर में हालात धीरे-धीरे पटरी पर, लाल चौक पर दुकानें खुलीं, 5 अगस्त से प्रतिबंध, निजी वाहन सड़कों पर दौड़ते दिखे

By भाषा | Updated: October 17, 2019 17:46 IST

कुछ विक्रेताओं ने टीआरसी चौक-पोलो व्यू रोड पर दुकानें लगायीं थीं। अधिकारियों ने बताया कि शहर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में निजी परिवहन बिना किसी बाधा के चलते दिखे। उन्होंने बताया कि घाटी के कुछ इलाकों में ऑटो रिक्शा और अंतर जिला टैक्सियां भी चलती दिखीं।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने कहा कि स्कूल और कॉलेज खुले लेकिन बच्चों की उपस्थिति नहीं दिखी।बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं की वजह से उनके माता-पिता ने उन्हें घरों पर ही रखा।

जम्मू-कश्मीर में हालात धीरे-धीरे पटरी पर लौटते नजर आ रहे हैं और गुरुवार सुबह लाल चौक समेत कई वाणिज्यिक इलाकों में कुछ घंटों के लिये दुकानें खुलीं लेकिन मुख्य बाजार और अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कुछ विक्रेताओं ने टीआरसी चौक-पोलो व्यू रोड पर दुकानें लगायीं थीं। अधिकारियों ने बताया कि शहर और कश्मीर के अन्य हिस्सों में निजी परिवहन बिना किसी बाधा के चलते दिखे। उन्होंने बताया कि घाटी के कुछ इलाकों में ऑटो रिक्शा और अंतर जिला टैक्सियां भी चलती दिखीं। हालांकि परिवहन के दूसरे माध्यम सड़क पर नहीं दिखे।

अधिकारियों ने कहा कि स्कूल और कॉलेज खुले लेकिन बच्चों की उपस्थिति नहीं दिखी क्योंकि बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी आशंकाओं की वजह से उनके माता-पिता ने उन्हें घरों पर ही रखा। कश्मीर में सोमवार को मोबाइल सेवाएं बहाल कर दी गईं, लेकिन सेवाओं के दुरुपयोग की आशंकाओं के कारण उसी रात फिर से एसएमएस की सुविधा रद्द कर दी गयी।

उन्होंने कहा कि घाटी में इंटरनेट सुविधाएं अभी बंद रहेंगी। केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द करने के बाद घाटी में सामान्य जीवन बाधित हो गया है। अधिकांश शीर्ष स्तर के अलगाववादी राजनेताओं को एहतियातन हिरासत में रखा गया है जबकि दो पूर्व मुख्यमंत्रियों उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती समेत मुख्यधारा के नेताओं को या तो हिरासत में लिया गया है या उन्हें घर में नजरबंद रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री और श्रीनगर से लोकसभा सांसद फारुक अब्दुल्ला को विवादास्पद सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :धारा ३७०जम्मू कश्मीरपाकिस्तानआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं