बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव चेन्नई तट के करीब से गुजरा : आईएमडी
By भाषा | Published: November 11, 2021 09:23 PM2021-11-11T21:23:29+5:302021-11-11T21:23:29+5:30
चेन्नई, 11 नवंबर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव बृहस्पतिवार की शाम को चेन्नई तट से गुजर गया। यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दी।
आईएमडी ने ट्वीट किया, ‘‘दबाव का क्षेत्र उत्तरी तमिलनाडु के तट और चेन्नई के बीच 11 नवंबर को भारतीय समयानुसार शाम करीब साढ़े पांच बजे से साढ़े छह बजे के बीच गुजरा। दबाव का क्षेत्र गत छह घंटे में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी से पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।