लाइव न्यूज़ :

कोविड 19 से मरने वालो की संख्या 8,636 हुई, उप्र में 28 व 29 को कोविड टीकाकरण

By भाषा | Updated: January 27, 2021 22:11 IST

Open in App

लखनऊ, 27 जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से चार और मरीजों की मौत के साथ ही मरने वालो का आंकड़ा 8,636 पर पहुंच गया है जबकि 173 नये मामलों के साथ रोगियों की कुल संख्या 5,99,376 हो गयी है । स्वास्थ्य बुलेटिन में इसकी जानकारी दी गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक कोविड-19 से चार नयी मौतो में लखनऊ में दो, प्रयागराज और रामपुर में एक एक रोगी की मौत हुई है । 143 नये मामलों में सर्वाधिक 42 नये मामले लखनऊ में जबकि 14 नये मामले मेरठ में पाये गये है ।

पिछले 24 घंटो में 333 संक्रमित ठीक हुये हैं जिसके साथ ही प्रदेश में अब तक ठीक होने वाले रोगियों की संख्या 5,84,372 पहुंच गयी है । प्रदेश में 6,368 संक्रमितों का उपचार चल रहा है।

दूसरी ओर अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बुधवार को लोक भवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में कल 28 एवं 29 जनवरी, 2021 को कोविड टीकाकरण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण की प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से और केंद्र सरकार के दिशा निर्देश के अनुसार टीकाकरण किया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले