लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में न्यूनतम तापमान बुधवार को 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा, शुक्रवार से उसमें गिरावट की आशंका

By भाषा | Updated: December 15, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को पारा 7.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया, जबकि अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रहा।

मौसम कार्यालय ने दिल्ली एवं आसपास के क्षेत्रों में बृहस्पतिवार से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहने एवं शाम को बूंदाबांदी होने का अनुमान लगाया है।

बर्फ से आच्छादित हिमालय की ओर से सर्द एवं शुष्क उत्तरीपश्चिमी हवा चलने के कारण शुक्रवार से पारा के और नीचे जाने की संभावना है।

मौसम कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सप्ताहांत तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक लुढक सकता है ।

बीते रविवार को दिल्ली में न्यूतनम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया था जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 363 रहा, जबकि मंगलवार को यह 367 था। शुक्रवार से हवा की गति बढ़ने से वायु गुणवत्ता सुधरने की संभावना है।

निकटवर्ती फरीदाबाद में बुधवार को एक्यूआई 334, गाजियाबाद में 290, ग्रेटर नोएडा में 300, गुड़गांव में 341, नोएडा में 309 रहा।

वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी का माना जाता है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान एजेंसी 'सफर' ने दिल्ली की वायु गुणवत्ता अगले दो दिनों तक 'खराब' रहने का अनुमान व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकैबिनेट फैसलाः परिचालन जुलाई 2026 से शुरू और 10,000 रोजगार, एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड में निवेश को मंजूरी

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारत अधिक खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी