लाइव न्यूज़ :

मां ने बेटी के हाथ से लिखे पत्र को पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पीएम मोदी, मदद कीजिए, बेटी हताश है और वह 11 साल की है

By भाषा | Updated: June 5, 2019 18:25 IST

एलिक्जा ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र लिखकर उनसे उसका तथा उसकी मां के भारत के वीजा के नवीनीकरण में मदद का अनुरोध किया था। मार्ता ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर कृपया मदद करें। वह (बेटी) अवसादग्रस्त होती जा रही है। हमारी गलती की वजह से समयावधि से अधिक रुकना नहीं हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपोलैंड की महिला ने बेटी के वीजा नवीनीकरण के लिए प्रधानमंत्री से लगाई गुहार‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारी मदद कीजिए। मेरी बेटी बहुत हताश है और वह केवल 11 साल की है।’’ 

पोलैंड की नागरिक मार्ता कोतलारस्का ने बुधवार को ट्वीट किया कि वीजा नवीनीकरण में मदद के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखने वाली 11 साल की उसकी बेटी अलिक्जा वानतको गोवा वापस नहीं लौटने के कारण अवसादग्रस्त हो रही है।

एलिक्जा ने प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री को पत्र लिखकर उनसे उसका तथा उसकी मां के भारत के वीजा के नवीनीकरण में मदद का अनुरोध किया था। मार्ता ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर कृपया मदद करें।

वह (बेटी) अवसादग्रस्त होती जा रही है। हमारी गलती की वजह से समयावधि से अधिक रुकना नहीं हुआ। मेरे नियोजक ने (समयावधि से अधिक रुकने के लिए) वीजा हेतु जरूरी दस्तावेज सौंपने से इंकार कर दिया है। मैं ऐसी स्थिति में गृह मंत्रालय से एनओसी प्राप्त करने की कोशिश कर रही थी लेकिन किसी ने जवाब नहीं दिया।

उन्होंने एलिक्जा द्वारा बनाई गई भगवान शिव की त्रिशूल के साथ वाली तस्वीर भी डाली। मार्ता को इस साल 24 मार्च को बेंगलुरु के केमपेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उस समय वापस भेज दिया गया जब वह अपने भारतीय वीजा के नवीनीकरण के लिए गई थीं। वह श्रीलंका से यहां आई थीं।

मार्ता को गोवा से अपनी बेटी को लेकर जाने के लिए भारत लौटने से पहले थाईलैंड में इंतजार करना पड़ा। दोनों अब कंबोडिया में हैं। मां ने बेटी के हाथ से लिखे पत्र को भी पोस्ट करते हुए ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, हमारी मदद कीजिए। मेरी बेटी बहुत हताश है और वह केवल 11 साल की है।’’ 

 

टॅग्स :गोवानरेंद्र मोदीअमित शाहजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह