लाइव न्यूज़ :

पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत से पहले की आखिरी बातचीत, जारी की गई वोइस रिकॉर्डिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 27, 2018 00:19 IST

तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु की जांच कर रहे आयोग ने उनकी आवाज की एक वोइस रिकार्डिंग मीडिया में जारी कर सार्वजनिक की है। इसमें जयललिता को एक चिकित्सक से यह कहते सुना जा सकता है कि उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) 140/80 उनके लिए सामान्य है।

Open in App

चेन्नई, 26 मई। तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जयललिता की मृत्यु की जांच कर रहे आयोग ने उनकी आवाज की एक वोइस रिकार्डिंग मीडिया में जारी कर सार्वजनिक की है। इसमें जयललिता को एक चिकित्सक से यह कहते सुना जा सकता है कि उनका रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) 140/80 उनके लिए सामान्य है। ड्यूटी पर मौजूद एक डॉक्टर ने जब जयललिता से कहा कि उनका ब्लड प्रेशर अधिक है और यह 140 दिख रहा है तब उन्होंने पूछा कि 140 बाय कितना है? 

इस पर डॉक्टर ने जवाब दिया , ‘‘140/80’’। तब जयललिता ने कहा , ‘‘यह उनके लिए ठीक है... सामान्य है।’’  उनकी आवाज की ये रिकार्डिंग न्यायमूर्ति ए अरूमुगस्वामी जांच आयोग को शनिवार को उपलब्ध कराई गई। आवाज की रिकार्डिंग डॉक्टर केएस शिवकुमार ने की, जो उनके डॉक्टर थे। 

जयललिता द्वारा हरे रंग की स्याही से लिखा गया एक चार्ट भी उपलब्ध कराया गया जिसमें वह अपने स्वास्थ्य और भोजन के बारे में सतर्क नजर आ रही हैं। गौरतलब है कि पांच दिसंबर 2016 को इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी।

टॅग्स :जयललितातमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिवंगत जयललिता की करीबी सहयोगी शशिकला ने नई पार्टी की घोषणा की, तमिलनाडु विधानसभा में सभी सीट पर चुनाव

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील