लाइव न्यूज़ :

द कश्मीर फाइल्स: एमपी में 'नरसंहार म्यूजियम' के विरोध में उतरे दिग्विजय सिंह, कहा- भोपाल के सांप्रदायिक सद्भाव को नहीं बिगड़ने देंगे

By अनिल शर्मा | Updated: March 26, 2022 12:37 IST

दिग्विजय सिंह ने नरसंहार संग्रहालय का विरोध किया है। इस बाबत उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘‘ मैं पूरी तरह से भोपाल में नरसंहार संग्रहालय (जेनोसाइड म्यूजियम) बनने के खिलाफ हूं। भोपाल के सांप्रदायिक सद्भाव को नहीं बिगड़ने देंगे। मैं इसका विरोध करता हूं।’’

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह के नरसंहार संग्रहालय बनाए जाने के ऐलान का दिग्विजय सिंह ने विरोध किया हैदिग्विजय ने ट्विटर पर लिखा कि मैं पूरी तरह से भोपाल में नरसंहार संग्रहालय (Genocide Museum) बनने के खिलाफ हूँ

भोपालः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मध्य प्रदेश में ‘‘ जेनोसाइड म्यूजियम’’ यानी नरसंहार से जुड़ा संग्रहालय स्थापित करने की योजना का विरोध करते हुए कहा कि भोपाल के सांप्रदायिक सद्भाव को भंग नहीं किया जा सकता है।

शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को भोपाल में एक कार्यक्रम में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को विस्थापित कश्मीरी पंडितों के दर्द और पीड़ा को दर्शाने वाली फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि अग्निहोत्री के सुझाव पर प्रदेश में ‘जेनोसाइड म्यूजियम’ यानी नरसंहार से जुड़ा संग्रहालय और कला केंद्र बनाया जाएगा और इसके लिए सरकार द्वारा जमीन मुहैया कराई जाएगी।

दिग्विजय सिंह ने इसका विरोध किया। इस बाबत उन्होंने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा- ‘‘ मैं पूरी तरह से भोपाल में नरसंहार संग्रहालय (जेनोसाइड म्यूजियम) बनने के खिलाफ हूं। भोपाल के सांप्रदायिक सद्भाव को नहीं बिगड़ने देंगे। मैं इसका विरोध करता हूं।’’

गौरतलब है कि हाल ही में दिग्विजय सिंह ने द कश्मीर फाइल्स के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री के समलैंगिक वाले बयान पर उनको आड़े हाथों लिया था। इंटरनेट पर प्रसारित एक वीडियो में निर्देशक विवेक अग्निहोत्री को बोलते हुए सुना गया कि "मैं तो भोपाल में बड़ा हुआ हूं लेकिन मैं भोपाली नहीं हूं। किसी को बोलो वह भोपाली है उसका मतलब…होता है कि वह समलैंगिक है।" इस पर कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा था, "अग्निहोत्री जी यह आपका अपना निजी अनुभव हो सकता है यह आम भोपाल निवासी का नहीं है।"

टॅग्स :दिग्विजय सिंहशिवराज सिंह चौहानMadhya Pradeshद कश्मीर फाइल्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतमध्य प्रदेश: सीएम मोहन यादव ने स्कूली छात्रों को बांटे किताबें-साइकिलें, बच्चों पर बरसाए फूल

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप