लाइव न्यूज़ :

किसान आंदोलन लंबा चलने से इरादे और मजबूत हुए : खेड़ा खाप प्रधान

By भाषा | Updated: August 21, 2021 19:19 IST

Open in App

केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों को वापस लेने सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गत कई महीनों से हरियाणा के जींद जिले स्थित खटकड़ टोल प्लाजा पर धरना दे रहे किसानों ने शनिवार को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया। इस मौके पर मौजूद खेड़ा खाप प्रधान सतबीर पहलवान ने कहा कि ‘‘ आंदोलन लंबा चलने से किसानों के हौंसले टूटे नहीं है, बल्कि मजबूत हुए हैं।’’ पहलवान ने कहा कि सर्वधर्म रक्षा बंधन का त्योहार किसानों ने धरना स्थल पर मनाया जिसमें शामिल होने के लिए सभी धर्मों की महिलाएं पहुंची।उन्होंने कहा, ‘‘आंदोलन लंबा चलने से किसानों के हौंसले टूटे नहीं है बल्कि मजबूत हुए हैं। आपस का भाईचारा जो कुछ समय से टूटता नजर आ रहा था , उसे फिर से मजबूत करने का काम किसान आंदोलन ने किया है। आज किसान, मजदूर का यह आंदोलन जन आंदोलन बन गया है। हर वर्ग के लोग आंदोलन में जितना हो सकता है अपना योगदान दे रहे हैं।’’ पहलवान ने कहा, ‘‘ सरकार को एक ना एक दिन किसानों की मांगों को मानना पड़ेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब