लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकटः विजय रूपाणी सरकार मास्क न पहनने वालों पर अब वसूलेगी 1000 रुपये जुर्माना

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 10, 2020 12:16 IST

गुजरात में भी कोरोना के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोविड-19 के 1,078 नए मामले सामने आने से रविवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 71,064 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी।

Open in App
ठळक मुद्देविजय रूपाणी सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर अधिक जुर्माना वसूलने का फैसला किया है। मास्क न पहनने पर जुर्माने को 11 अगस्त से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

अहमदाबाद: कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार संक्रमण फैल रहा है। इस को देखते हुए गुजरात की विजय रूपाणी सरकार ने मास्क न पहनने वालों पर अधिक जुर्माना वसूलने का फैसला किया है। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कहा है कि मास्क न पहनने पर जुर्माने को 11 अगस्त से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दिया गया है।

दरअसल, गुजरात में भी कोरोना के तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। प्रदेश में कोविड-19 के 1,078 नए मामले सामने आने से रविवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 71,064 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग ने दी। विभाग की एक विज्ञप्ति में कहा गया कि राज्य में रविवार को 25 और मरीजों की संक्रमण से मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 2,654 हो गई। 

कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 1,311 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिससे राज्य में ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 54,138 हो गई। विभाग ने कहा कि इसी के साथ फिलहाल राज्य में 14,272 मरीज उपचाररत हैं। उनमें 73 मरीजों की हालत गंभीर है। राज्य में स्वस्थ होने की दर सुधरकर 76.18 फीसद हो गयी है।

राज्य में रविवार को सर्वाधिक 222 नये मामले सूरत में आये जिसके बाद इस जिले में कुल संक्रमित 15,810 हो गये। अहमदाबाद में 153 नये मरीज सामने आने से कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 27,898 हो गये जबकि तीन और मरीजों की जान जाने के बाद मृतकों की संख्या 1633 हो गयी। 

वड़ोदरा में 110, राजकोट में 95, जामनगर में 63, पंचमहल में 47, अमरेली और भावनगर में 35-35, गिर सोमनाथ में में 32, भरूच में 28, जूनागढ़ में 27, कच्छ में 25, वलसाड में 21, दाहोद और सुरेंद्रनगर में 18-18, खेड़ा, मेहसाणा और पाटन में 11. 11 तथा बोटाड, नर्मदा और साबरकांड में 10-10 नये मरीज सामने आये हैं। राज्य में पिछले 24 घंटे में 30,985 नमूनों की जांच की गयी है। राज्य में औसत जांच फिलहाल रोजाना प्रति दस लाख पर 476.69 हैं। विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक कुल 9,87,630 नमूनों का परीक्षण किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियागुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

क्राइम अलर्ट13 और 14 वर्ष की 2 बेटियों से बलात्कार, 1 हुई गर्भवती तो खुलासा, मां के 38-वर्षीय 'लिव-इन पार्टनर' ने किया हैवानियत

क्राइम अलर्टदोस्त की पत्नी से बातचीत और धीरे-धीरे प्यार?, पति ने आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा और जमकर कुटाई, सुबह वरमाला डाल की शादी?

भारतगुजरात में 182 विधानसभा सीट और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने जीएसआरटीसी की 182 नई बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, कहा-62 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार

भारतGujarat: वडोदरा में दर्दनाक हादसा, इमारत की बालकनी भरभरा कर गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप