लाइव न्यूज़ :

अदालत ने उत्पादों को गलत तरीके से ओआरएस बताने के आरोप वाली याचिका पर विचार करने का प्राधिकारियों को निर्देश दिया

By भाषा | Updated: August 26, 2021 13:20 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को प्राधिकारियों को निर्देश दिया कि कुछ फार्मास्यूटिकल कंपनियों द्वारा उत्पादों को ओरल रिहाईड्रेशन सॉल्ट (ओआरएस) बताने के लिए जानबूझकर गलत तरीके से लेबल लगाने के आरोप वाली एक जनहित याचिका (पीआईएल) पर प्रतिवेदन के रूप में विचार करें। मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) और दिल्ली सरकार को मामले पर लागू कानून, नियमों, विनियमों और सरकारी नीति के अनुसार प्रतिवेदन पर फैसला करने का निर्देश दिया और याचिका का निपटान किया। अदालत ने कहा कि प्रतिवेदन पर फैसला करते समय, अधिकारी अन्य पक्षों को पर्याप्त रूप से सुनेंगे यदि उनके खिलाफ कोई प्रतिकूल आदेश पारित होने की संभावना है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में सहायक प्राध्यापक एवं आठ वर्षीय बच्चे की मां, याचिकाकर्ता रूपा सिंह ने दावा किया कि स्थानीय फार्मेसी ने उन्हें ओआरएस के नाम पर एक ‘ओआरएस लिक्विड’ बेचा और इससे बच्चे की सेहत और बिगड़ गई। याचिका में कहा गया, “जब बच्चे की तबीयत खराब हुई, तो उसने बाल रोग विशेषज्ञ से सलाह ली और वह उस समय हतप्रभ रह गईं जब उन्हें बताया गया कि 'ओआरएसएल' 'ओआरएस' नहीं है और इसमें मौजूदा सामग्रियां डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित सामग्रियां नहीं हैं।” अधिवक्ता गुरिंदर पाल सिंह के माध्यम से दायर याचिका में कहा गया था कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा-निर्देशों के आधार पर एक भारतीय विशेषज्ञ निकाय ने “सभी उम्र और सभी प्रकार के दस्तों के लिए स्वीकार्य सोडियम 75 एमएमओएल प्रति लीट और ग्लूकोज 75 एमएमओएल प्रति लीटर, ऑस्मोलेरिटी 245 एमओएमएमओएल प्रति लीटर युक्त एक एकल सार्वभौमिक ओआरएस घोल” की अनुशंसा की है। हालांकि, फार्मा कंपनियां बिक्री को बढ़ावा देने के लिए जानबूझकर अपने अन्य उत्पादों को ओआरएस के रूप में गलत लेबल कर रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?