लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का PM मोदी से सवाल, 'क्या डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती हो रही है?

By भाषा | Updated: September 12, 2018 18:27 IST

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से इसकी चर्चा हो रही है, लेकिन 'राष्ट्रवाद पर लेक्चर' देने वाले खामोश हैं।

Open in App

नई दिल्ली, 12 सितंबर:कांग्रेस ने सेना में जवानों की संख्या कम किये जाने की कथित योजना से संबंधित कुछ खबरों का हवाला देते हुए बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि प्रधानमंत्री जवाब दें कि क्या डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती की जा रही है? 

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों से इसकी चर्चा हो रही है, लेकिन 'राष्ट्रवाद पर लेक्चर' देने वाले खामोश हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'पिछले कुछ दिनों से मीडिया में खबरें आ रही हैं कि सरकार डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती करने जा रही है। हमें लग रहा था कि राष्ट्रवाद पर लेक्चर देने वाले लोग कुछ बोलेंगे, लेकिन ये खामोश हैं।' 

उन्होंने आरोप लगाया, 'भाजपा को सैनिकों की शहादत पर रोटियां सेंकने की आदत है। शहादत सैनिकों की होती है और भाजपा अपना महिमामंडन करती है।' 

सिंघवी ने सवाल किया, 'क्या सरकार डेढ़ लाख सैनिकों की कटौती कर रही है? क्या यह इसलिए किया जा रहा है कि इससे पांच-सात हजार करोड़ रुपये बचाकर उपकरणों के रखरखाव पर खर्च किया जाएगा? क्या इसमें सेना की सहमति है या फिर यह एक व्यक्ति का निर्णय है?' 

उन्होंने सरकार पर अपने प्रचार-प्रसार पर हजारों करोड़ रुपये खर्च करने का आरोप लगाया और पूछा, ' क्या यह सही नहीं है कि सरकार के प्रचार पर साढ़े चार हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं? ' 

कांग्रेस नेता ने कहा, ' इस सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर कर लगाकर 11 लाख करोड़ रुपये कमाएं हैं। राफेल विमान सौदे पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च किया है। इन सबके बावजूद सैनिकों की कटौती की जा रही है।' 

उन्होंने कहा, 'राष्ट्रवाद पर लेक्चर देने वालों को इस पर जवाब देना चाहिए। प्रधानमंत्री और सरकार इस पर जवाब दें कि क्या ऐसा कोई नीतिगत फैसला हुआ है?'

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब