लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान सेना को सौंपा गया फिदायीन हमला करने आए आतंकी का शव

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 5, 2022 16:41 IST

एलओसी पर जिंदा पकड़े गए फिदायीन तबारक हुसैन ने सैन्य अस्पताल में माना था कि पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने उसके समेत फिदायीन दस्ते को भारतीय सेना पर हमले के लिए भेजा था। तबारक को पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूसुफ ने हमले के लिए 30 हजार रुपये भी दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देरक्षा सूत्रों ने बताया कि पुंछ के चक्का दा बाग में एलओसी पर शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।राजोरी में घुसपैठ के दौरान फिदायीन घायल हुआ था।मृत फिदायीन का शव पाकिस्तानी सेना ने कब्जे में ले लिया है।

जम्मू: एलओसी के रास्ते भारत में घुसकर फिदायीन हमले करने का टारगेट लेकर आने वाले आतंकी की अस्पताल में मौत हो जाने के उपरांत उसके शव को आज पाक सेना को सौंप दिया गया है। घुसपैठ के दौरान वह भारतीय सेना की गोली से जख्मी हो गया था। कल भी एक भारतीय को पाक सेना ने सौंपा था भारतीय सेना को जो मानसिक तौर पर ठीक नहीं था। 

रक्षा सूत्रों ने बताया कि पुंछ के चक्का दा बाग में एलओसी पर शव सौंपने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। राजोरी में घुसपैठ के दौरान फिदायीन घायल हुआ था। इसके बाद अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मृत फिदायीन का शव पाकिस्तानी सेना ने कब्जे में ले लिया है। राजौरी के नौशहरा इलाके से एलओसी पर जख्मी हालत में पकड़े गए फिदायीन आतंकी की तीन सितंबर, शनिवार शाम सैन्य अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। रक्षा प्रवक्ता के अनुसार सैन्य अस्पताल में उपचाराधीन तबारक को शनिवार को दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

एलओसी पर जिंदा पकड़े गए फिदायीन तबारक हुसैन ने सैन्य अस्पताल में माना था कि पाकिस्तानी सेना के कर्नल ने उसके समेत फिदायीन दस्ते को भारतीय सेना पर हमले के लिए भेजा था। तबारक को पाकिस्तानी सेना के कर्नल यूसुफ ने हमले के लिए 30 हजार रुपये भी दिए थे। हमले के लिए सेना की तीन अग्रिम चौकियों की रेकी गई थी। 22 अगस्त को पकड़ा गया तबारक वर्ष 2016 में भी सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसा था। 

इस दौरान 2 साल की सजा काटने के बाद उसे पाकिस्तान भेजा गया था। 22 अगस्त को सेना ने एलओसी के नौशहरा सेक्टर में शेर मकड़ी इलाके में चार आतंकियों की घुसपैठ को नाकाम कर फिदायीन तबारक हुसैन को पकड़ा था। अत्यधिक खून बहने पर सैन्य जवानों ने उसे अपना चार बोतल खून दिया था। सर्जरी कर उसके शरीर से गोलियां निकाली गई थीं, लेकिन शनिवार शाम करीब 8 बजे दिल का दौरा पड़ा, जिससे उसकी मौत हो गई।

इस बीच कल भी पुंछ में गलती से एलओसी पार करने वाले मानसिक रूप से अस्वस्थ एक व्यक्ति को पाकिस्तान ने भारत भेज दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पुंछ के डिगवार-तेरवान गांव निवासी मोहम्मद राशिद के परिवार ने 30 अगस्त को उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।अधिकारियों के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना ने राशिद को एलओसी पर चक्का दा बाग क्रासिंग प्वाइंट पर भारतीय सेना के हवाले कर दिया। 

उस वक्त अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। अधिकारियों ने बताया कि बाद में उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में यह दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें कोई व्यक्ति गलती से सीमा पार गया, लेकिन उसे उसके परिवार वालों से सुरक्षित मिला दिया गया।

टॅग्स :Pakistan Armyआतंकी हमलाterrorist attack
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतपाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल या इतिहास का हिस्सा बने रहना चाहता?, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा-  भारत के खिलाफ कार्रवाई जारी रखता है तो

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

विश्वPakistan: बन्नू चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमले में 15 पुलिसकर्मी मारे गए, 3 घायल, तस्वीरें सामने आईं

विश्वपाकिस्तान अब ‘जिम्मेदार’ राष्ट्र बनकर उभरा?, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा- ईरान और अमेरिका युद्ध खत्म कराने में निभा रहा अहम भूमिका?

भारत अधिक खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना