लाइव न्यूज़ :

किसानों की मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा : राकेश टिकैत

By भाषा | Updated: November 25, 2021 18:43 IST

Open in App

हैदराबाद, 25 नवंबर भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित अन्य मांगे पूरी होने और केन्द्र के साथ हमारी बातचीत होने तक किसान आंदोलन जारी रहेगा।

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि उन्होंने (सरकार ने) तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा की है, लेकिन उससे समस्या का समाधान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि तमाम और समस्याएं हैं जिनके समाधान की जरूरत किसानों को है।

टिकैत ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘केन्द्र सरकार जबतक फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य सहित अन्य मांगों पर बातचीत फिर से शुरू नहीं करती है, किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।’’

टिकैत और अन्य किसान नेताओं ने ऑल इंडिया किसान संघर्ष समन्वय समिति (एआईकेएससीसी) की तेलंगाना इकाई की ओर से किसान आंदोलन के एक साल पूरे होने पर आयोजित ‘महा धरना’ में हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान मारे गए करीब 750 किसानों के परिजन को तीन-तीन लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव की घोषणा पर टिकैत ने कहा कि केन्द्र सरकार को भी उन्हें अनुग्रह राशि देनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसे ही केन्द्र सरकार को बीज विधेयक, कीटनाशक, एम. एस. स्वामीनाथन समिति की सिफारिशों को लागू करने से जुड़े मुद्दों पर भी किसानों से बात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी देती है तो उससे यहां (तेलंगाना) के किसानों को भी लाभ होगा। इससे पहले धरने को संबोधित करते हुए टिकैत ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी सरकार को कंपनियां चला रहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र