लाइव न्यूज़ :

नोएडा में प्रशासन ने किया अस्पतालों का निरीक्षण, कई गड़बड़ियां सामने आईं; 200 बिस्तर खाली करवाए गए

By भाषा | Updated: April 24, 2021 01:09 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 23 अप्रैल नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पतालों में कई ऐसे लोग भी भर्ती पाए गए हैं जिन्हें भर्ती किए जाने की जरूरत नहीं थीं। गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। साथ ही प्रशासन ने इन अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई करने के संकेत दिए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी दीपक ओहरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने जिले के कई निजी अस्पतालों का दौरा किया,जहां पर पाया गया कि निजी अस्पताल के प्रबंधकों ने बिना किसी खास वजह के मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया है जबकि उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों के ऐसे करीब 200 बिस्तर खाली करवाए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, कई निजी अस्पताल के प्रबंधक ऑक्सीजन व दवाएं खत्म होने की कथित तौर पर अफवाह उड़ाकर लोगों में सनसनी पैदा कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने इस तरह के अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आदेश जारी किया है। शनिवार को कुछ अस्पतालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन बैठक की, जिसमें कई अहम निर्णय लिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर दीपक ओहरि व उनकी टीम के अधिकारियों द्वारा कई अस्पतालों का गहन स्थलीय निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उनकी टीम ने पाया कि विभिन्न निजी अस्पतालों में बिना आवश्यकता के मरीजों को बिस्तर उपलब्ध कराए गए हैं, जबकि उनको अस्पताल में रहने की कोई आवश्यकता नहीं है।

वहीं, यह भी पाया गया कि कई अस्पतालों द्वारा ऑक्सीजन को लेकर तथ्यहीन खबरें सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की जा रही हैं। जिलाधिकारी सुहास एल वाई ने इस प्रकरण को बेहद गंभीरता से लिया है।

जिलाधिकारी ने ऑनलाइन बैठक करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि उनके द्वारा जो स्थलीय निरीक्षण किया गया है, उसके संबंध में लिखित रिपोर्ट तैयार कर प्रस्तुत करें, जिसके आधार पर दोषी अस्पतालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण