लाइव न्यूज़ :

PM Modi In Bangkok: थाईलैंड में पीएम मोदी ने किया आर्टिकल-370 का जिक्र, कही ये बड़ी बातें

By विनीत कुमार | Updated: November 2, 2019 19:18 IST

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी तीन दिनों की यात्रा पर थाईलैंड पहुंचे हैंकई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा, पीएम मोदी ने थाईलैंड दौरे की शुरुआत भारतीय समुदाय को संबोधन करने के साथ की है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थाईलैंड के तीन दिनों की यात्रा पर शनिवार दोपहर बैंकॉक पहुंच गये जहां उनका शानदार स्वागत हुआ। पीएम मोदी थाईलैंड के प्रधानमंत्री प्रयुत चान-ओ-चा के निमंत्रण पर बैंकॉक पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री 16वें आसियान-भारत सम्मेलन, 14वें आसियान एशिया सम्मेलन और तीसरे क्षेत्रीय व्यापक आर्थिक भागीदारी (आरसीईपी) सम्मेलन समेत संबंधित कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। मोदी अपने दौरे की शुरुआत आज भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधन के साथ कर रहे हैं। थाईलैंड में भारतीय समुदाय की संख्या करीब ढाई लाख है। इसके बाद तीन नवंबर यानी रविवार को पीएम कारोबार संबंधी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। साथ ही थाई प्रधानमंत्री के साथ आसियान-भारत शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। यहां जानें पीएम मोदी की थाईलैंड यात्रा का हर अपडेट... 

02 Nov, 19 07:09 PM

पीएम मोदी ने जब अपने भाषण में आर्टिकल 370 का जिक्र किया तो स्टेडियम में कुछ ऐसा था दृश्य..

 

02 Nov, 19 07:07 PM

भारत में भगवान बुद्ध से जुड़े तीर्थ स्थलों का आकर्षण और बढ़ाने के लिए भी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। लद्दाख से लेकर बोधगया, सारनाथ से सांची तक, जहां-जहां भगवान बुद्ध के स्थान हैं, उनकी कनेक्टिविटी के लिए अभूतपूर्व प्रयास किए जा रहे हैं: पीएम मोदी

02 Nov, 19 06:59 PM

अब हम उन लक्ष्यों को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं जो कभी असंभव लगते थे। जिन्हें सोच भी नहीं सकते थे। आप सभी इस बात से परिचित हैं कि आतंक और अलगाव का बीज बोने वाले एक बहुत बड़े कारण से देश को मुक्त करने का निर्णय भारत ने कर लिया है: पीएम मोदी

02 Nov, 19 06:52 PM

पीएम मोदी ने थाईलैंड में भाषण के दौरान इशारो-इशारो में जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाये जाने का जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा- 'आप सभी को पता है कि सरकार ने अभी क्या किया। जब इरादा अच्छा हो तो उसकी गूंज पूरी दुनिया में सुनाई देती है।' 

02 Nov, 19 06:45 PM

 

02 Nov, 19 06:44 PM

पिछले पांच सालों में मुझे दुनिया के कई देशों में जाने का मौका मिला। हर जगह भारतीय समुदाय से मिलने की कोशिश मैं करता रहता हूं। आज भी आप इतनी बड़ी तादाद में आशीर्वाद देने आए, मैं इसके लिए आपका आभारी हूं: पीएम मोदी 

02 Nov, 19 06:44 PM

आज दुनिया भारत की बात सुनती है क्योंकि 130 करोड़ भारतीय न्यू इंडिया के निर्माण में लगे हैं। पांच साल पहले जो भारत गये होंगे उन्हें अब एक सार्थक बदलाव अनुभव होता होगा: पीएम मोदी

02 Nov, 19 06:36 PM

भारत-थाइलैंड के रिश्ते सिर्फ सरकारों के बीच के नहीं है। इतिहास के हर पल ने, इतिहास की हर घटना ने, हमारे संबंधों को विकसित किया है, विस्तृत किया है और नई ऊंचाइयों तक पहुंचा है। ये रिश्ते दिल के है, आत्मा के हैं, आस्था के हैं, आध्यात्म के हैं।

02 Nov, 19 06:35 PM

थाईलैंड के राजपरिवार का भारत के प्रति लगाव हमारे घनिष्ठ और ऐतिहासिक संबंधों का प्रतीक है। राजकुमारी महाचक्री स्वयं संस्कृत की बहुत बड़ी विद्धान हैं और संस्कृति में बहुत गहरी रुचि है। भारत से उनका आत्मीय नाता बहुत गहन है: पीएम मोदी

02 Nov, 19 06:29 PM

आज का ये माहौल, ये वेशभूषा, हर तरफ से अपनेपन का अहसास दिलाती है। आप भारतीय मूल के हैं सिर्फ इसलिए नहीं, बल्कि थाइलैंड के जन-जन में, कण-कण में भी अपनापन नजर आता है। यहां के खानपान, परंपराओं, बातचीत, आस्था में कहीं न कहीं भारतीयता की महक हम महसूस करते हैं: पीएम मोदी

02 Nov, 19 06:29 PM

यहां बहुत से पूर्वांचल से भी लोग रहते हैं। आज पूरे पूर्वी भारत में और अब तक समूचे भारत में सूर्य उपासना और छठ पूजा किया जा रहा है। मैं सभी को छठ पूजा की शुभकामना देता हूं: पीएम मोदी

02 Nov, 19 06:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु नानक देव की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्मृति सिक्का जारी किया।  

02 Nov, 19 06:19 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘Sawasdee PM Modi’ कार्यक्रम के लिए बैंकॉक के निमिबुत्र स्टेडियम में स्टेज पर पहुंचे  

02 Nov, 19 06:01 PM

भारतीय समुदाय के बीच पहुंचे पीएम मोदी, थोड़ी देर में करेंगे संबोधित...

02 Nov, 19 05:47 PM

थाईलैंड में बड़ी संख्या में पीएम मोदी का भाषण सुनने के लिए पहुंचे हैं भारतीय समुदाय के लोग...

02 Nov, 19 05:46 PM

थाईलैंड: पीएम मोदी के स्वासदी कार्यक्रम के लिए जुटने लगे हैं लोग, स्टेडियम में चल रहा है सांस्कृतिक कार्यक्रम। थोड़ी देर में पीएम मोदी भी यहां आएंगे।  

02 Nov, 19 03:03 PM

पीएम मोदी का थाईलैंड में तीन दिनों तक क्या-क्या कार्यक्रम है, यहां जानें..

02 Nov, 19 03:01 PM

थाईलैंड पहुंचने के बाद भारतीय समुदाय के लोगों ने किया पीएम नरेंद्र मोदी को स्वागत  

Open in App

संबंधित खबरें

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

भारतदिल्ली चले नीतीश कुमार, बिहार में भाजपा सरकार, तेजस्वी यादव बढ़ाएंगे सक्रियता!, जनता से करेंगे संवाद, 2030 में बीजेपी से टक्कर?

क्रिकेटडेल स्टेन ने RCB के सर्वकालिक शीर्ष 5 गेंदबाज़ों के नाम का किया खुलासा, इसमें तीन भारतीय बॉलर शामिल

ज़रा हटकेइश्क का राज फिर से जिंदा, 5 साल शादी के बाद भी नहीं हुआ खत्म?, काम कर घर आया तो दूसरे मर्द से बात कर रही थी, पति ने आशिक के साथ पत्नी को कूटा?

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत