लाइव न्यूज़ :

आतंकियों ने मारी थी गोली, 9 माह रहे अस्पताल में, अब आईपीएस ने संभाला कार्यभार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2019 14:05 IST

अधिकारियों ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। फरवरी में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलवामा हमले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता मारा गया था। उस मुठभेड़ में दक्षिणी कश्मीर के तत्कालीन डीआईजी अमित कुमार (41) को पेट में गोली लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देगंभीर हालत में श्रीनगर स्थित सेना अस्पताल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था जहां उनकी पांच बड़ी सर्जरी की गई थी।कुमार को एम्स से इस महीने के पहले सप्ताह में छुट्टी दे दी गई थी और उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार संभाल लिया।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित कुमार ने नौ महीने अस्पताल में रहने के बाद पुनः जम्मू कश्मीर पुलिस में उप महानिरीक्षक (डीआईजी) का पदभार संभाल लिया है।

अधिकारियों ने यहां बुधवार को यह जानकारी दी। फरवरी में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में पुलवामा हमले का मुख्य षड्यंत्रकर्ता मारा गया था। उस मुठभेड़ में दक्षिणी कश्मीर के तत्कालीन डीआईजी अमित कुमार (41) को पेट में गोली लगी थी।

मुठभेड़ के पांच दिन बाद उन्हें गंभीर हालत में श्रीनगर स्थित सेना अस्पताल से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया था जहां उनकी पांच बड़ी सर्जरी की गई थी। कुमार को एम्स से इस महीने के पहले सप्ताह में छुट्टी दे दी गई थी और उन्होंने इस सप्ताह की शुरुआत में कार्यभार संभाल लिया।

कुमार जम्मू कश्मीर कैडर के 2006 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पुलिस मुख्यालय में उप महानिरीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०आतंकवादीमोदी सरकारएम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं