लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकवादियों ने गोली मारकर पुलिसकर्मी की जान ली

By भाषा | Updated: November 8, 2021 00:00 IST

Open in App

श्रीनगर, सात नवंबर शहर के बटमालू इलाके में रविवार को आंतकवादियों के हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल की पहचान तौसीफ अहमद के तौर पर हुई है। उन्होंने बताया, “रात करीब आठ बजे, आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल तौसीफ अहमद पर बटमालू स्थित एसडी कॉलोनी में उनके आवास के पास गोलियां चलाईं।”

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मी को इलाज के लिए यहां एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की गई है और हमलावरों को पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) समेत कई राजनीतिक दलों ने हमले की निंदा की।

नेकां ने ट्वीट किया, “श्रीनगर के बटमालू में 29 वर्षीय पुलिसकर्मी पर किए गए कायरतापूर्ण हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करते हैं जिसमें उन्होंने अपनी जान गंवा दी। निंदा के लिए शब्द पर्याप्त नहीं होंगे। अल्लाह उन्हें जन्नत में जगह दे। दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और दोस्तों के साथ हैं।”

पीडीपी ने ट्वीट किया, “बटमालू में हुए हमले से व्यथित हैं जिसने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सिपाही तौसीफ अहमद की जान ले ली है। उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति मिले।”

पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के सज्जाद लोन ने कहा कि उन्हें हत्या के बारे में सुनकर दुख हुआ। माकपा नेता एम वाई तारिगामी ने भी हत्या की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti: बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर देखें उनकी दुर्लभ तस्वीरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

भारत अधिक खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती