लाइव न्यूज़ :

सीआरपीएफ जवानों पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया, कई वाहन क्षतिग्रस्त, 16 वर्षीय किशोर घायल

By भाषा | Updated: January 4, 2020 14:47 IST

पुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के अंदरूनी इलाके में कवदारा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर आतंकवादियों ने दोपहर को ग्रेनेड फेंका।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि इस दौरान किसी के हताहत होने की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है।अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गई

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के कवदारा इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर शनिवार को एक ग्रेनेड फेंका जिसमें 16 वर्षीय किशोर घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेनेड अपने तय लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाया और सड़क किनारे इसमें विस्फोट हो गया। इस दौरान सीआरपीएफ का कोई जवान हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि अज्ञात आतंकवादियों ने शहर के अंदरूनी इलाके में कवदारा में तैनात सीआरपीएफ कर्मियों को निशाना बनाकर दोपहर को ग्रेनेड फेंका जिसके बाद लोगों के बीच अफता-तफरी मच गई।

अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सड़क पर चल रहा एक किशोर छर्रे लगने से मामूली रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हमले में दो निजी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। अधिकारी ने बताया कि किशोर को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि विस्फोट के तत्काल बाद इलाके की घेरेबंदी कर दी गई ताकि आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। अभी तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरसीआरपीएफधारा ३७०पाकिस्तानबम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी