लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में आतंकवादियों ने हथगोले से हमला किया, पुलिस कर्मी सहित दो घायल

By भाषा | Updated: November 10, 2021 20:02 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 नवंबर श्रीनगर के ईदगाह इलाके में बुधवार को सीआरपीएफ के बंकर को निशाना बनाकर आतंकवादियों द्वारा हथगोले से किए गए हमले में एक पुलिस कर्मी सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘ शाम करीब छह बजकर 40 मिनट पर आतंकवादियों ने श्रीनगर जिले के आली मस्जिद ईदगाह के पास केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 161वीं बटालियन के बंकर को निशाना बनाकर हथगोला फेंका।’’

उन्होंने बताया कि हथगोला फटने से श्रीनगर के हवाल निवासी ऐजाज अहमद भट और शहर के ही नरवारा इलाके के रहने वाले पुलिस कांस्टेबल सजाद अहमद घायल हो गए।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल इस समय छुट्टी पर हैं। उन्होंने बताया कि घायल भट को इलाज के लिए यहां के एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग