लाइव न्यूज़ :

'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी की गोली मारकर हत्या, नेताओं ने जताया शोक

By आदित्य द्विवेदी | Updated: June 14, 2018 21:01 IST

शुजात बुखारी को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App

श्रीनगर, 14 जूनः 'राइजिंग कश्मीर' के संपादक शुजात बुखारी को उनके ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। उनके दो सुरक्षा गार्डों को भी गोली मारी गई जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। हमला उस वक्त हुआ जब बुखारी श्रीनगर के प्रेस अवेन्यू स्थित कार्यालय से बाहर निकल रहे थे। उन अज्ञात हमलावर ने ताबड़तोड़ गोलियों की बौछार कर दी। इससे पहले उनपर साल 2000 में हमला हुआ था। जिसके बाद पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई थी। पत्रकार पर हमले से लोगों में रोष है। नेताओं ने एकसुर में इस हमले की निंदा की है।

यह भी पढ़ेंः- ईद के बाद आतंकियों पर फिर चलेगा सेना का चाबुक, शुरू होगा ऑपरेशन ऑल आउट!

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने लिखा- ईद की शाम को ऐसी घटना से बेहद दुखी हूं। महबूबा मुफ्ती ने बुखारी के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि अभी कुछ दिन पहले ही वो मुझसे मिलने आए थे।

ओमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया- इन्ना इलाही वा इन्ना इलाही रजिउन। मैं इतना दुखी हूं कि मेरे पास शब्द नहीं हैं। अल्लाह उन्हें जन्नत अता करे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लिखा, शुजात बुखारी की मौत ने हिलाकर रख दिया है। वो एक बहादुर पत्रकार थे जो कश्मीर की शांति के लिए प्रयासरत रहे।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राइजिंग कश्मीर के संपादक की हत्या एक कायराना हरकत है। मैं संवेदनाएं शोक-संतप्त परिवार के साथ हैं।

कौन हैं शुजात बुखारी

शुजात बुखारी श्रीनगर के जाने-माने पत्रकार हैं। राइजिंग कश्मीर का संपादन करने से पहले वो 15 सालों तक द हिंदू के ब्यूरो चीफ रहे। वो कश्मीरी और उर्दू में भी लेखन करते हैं। शुजात बुखारी अदबी मरकज अध्यक्ष भी हैं जो घाटी में सबसे बड़ा साहित्यिक सांस्कृतिक संगठन माना जाता है।

रमज़ान के मद्देनजर कश्मीर में अभी किसी भी तरह के सैन्य ऑपरेशन पर रोक है। कश्मीर ने सेना का ऑपरेशन ऑलआउट फिर से शुरू करने को लेकर गुरुवार को गृहमंत्री राजनाथ सिंह के घर पर अहम बैठक हुई। हालांकि सीजफायर पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारआतंकी हमलामेहबूबा मुफ़्तीराजनाथ सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतIndian Navy Warship INS Taragiri: समंदर तूफान में INS तारागिरी, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल से लैस, जानें खासियत

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील