लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी का बयान, 'आतंकी प्रज्ञा ने आतंकी गोडसे को कहा देशभक्त'

By शीलेष शर्मा | Updated: November 29, 2019 05:30 IST

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर को आंतकी कहते हुए उनके द्वारा गोडसे को देशभक्त कहने की निंदा की

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने गोडसे को देशभक्त कहने को लेकर प्रज्ञा ठाकुर पर बोला हमलाकांग्रेस ने प्रज्ञा ठाकुर के मामले में बीजेपी की आलोचना की

शीलेश शर्मा, नई दिल्ली: भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर द्वारा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोड़से को देशभक्त बताने पर संसद के दोनों सदनों में कांग्रेस और विपक्षी दलों ने जोरदार हंगामा किया. 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रज्ञा ठाकुर की इस टिप्पणी पर कहा ‘आतंकी प्रज्ञा ठाकुर ने आतंकी गोडसे को देशभक्त बताया है, यह भारतीय संसद के इतिहास का यह दुख:द दिन है.’ ‘प्रज्ञा ठाकुर ने जो कुछ कहा है वह भाजपा और संघ की आत्मा की आवाज़ है जो छुपाने पर भी स्वत: निकल आती है।’

एआईएमआईएम के सांसद असुद्दीन ओवैसी ने भी प्रज्ञा ठाकुर पर कड़ा हमला बोलते हुए प्रज्ञा ठाकुर को महात्मा गांधी का दुश्मन बताया और कहा कि वे उन लोगों के समर्थक है जिन्होंने गांधी को मारा है. गौरतलब है कि ओवैसी ने लोकसभा अध्यक्ष को प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी पर विशेषाधिकार का नोटिस दिया है हालांकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अभी तक उस पर कोई फैसला नहीं लिया है. 

डीएमके के ए.राजा, सहित तमाम दूसरे दलों के सांसदों ने लोकसभा में नारे लगाते हुए कार्यवाही की मांग की. जिसके जवाब में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने साफ किया कि वे प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणी को सिरे से खारिज करते है. उन्होंने यह भी तर्क दिया कि टिप्पणी तो दूर  उनका दल ऐसी सोच के भी खिलाफ है. गौरतलब है कि इससे पूर्व भी प्रज्ञा ठाकुर की टिप्पणियों को लेकर हंगामा हुआ था और अब यह हंगामा जोर पकड़ता जा रहा है. 

नतीजा दबाव में आई सरकार और भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति से बाहर करने के साथ-साथ संसदीय दल की बैठक में हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी है.

कांग्रेस के प्रवक्ता ने पूछा कि भाजपा झूठे बहाने बनाना कब बंद करेगी, क्यों मोदी ने ही प्रज्ञा ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की सलाहकार समिति का सदस्य नहीं बनाया, क्या भाजपा ने प्रज्ञा ठाकुर को लोकसभा का टिकट नहीं दिया, उन्होंने पूछा कि भाजपा और मोदी यह साफ करें कि प्रज्ञा ठाकुर को भाजपा से बाहर वे कब करेगें क्योंकि वह कह चुके है कि वे प्रज्ञा को मन से माफ नहीं करेंगे. अब देश कह रहा है कि वह भाजपा को कभी मन से माफ नहीं करेगा. 

टॅग्स :राहुल गांधीनाथूराम गोडसेभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?