लाइव न्यूज़ :

किश्तवाड़ में आतंकी ढेर, उधमपुर में तलाश जारी?, नेशनल हाईवे पर सुरक्षाबलों की गश्त तेज

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: April 11, 2025 16:18 IST

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर 9 अप्रैल को किश्तवाड़ के छात्रू जंगल में एक संयुक्त तलाशी और विनाश अभियान शुरू किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी से संपर्क स्थापित किया, जो बाद में मुठभेड़ में मारा गया।आतंकवादियों पर प्रभावी ढंग से हमला किया गया और गोलीबारी शुरू हो गई। मौसम के बावजूद हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा लगातार अभियान जारी है।

जम्मूः किश्तवाड़ में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को समाचार भिजवाए जाने तक मार गिराया था जबकि बाकी के साथ मुठभेड़ जारी थी। जबकि उधमपुर में जिन आतंकियों के साथ दो दिन मुठभेड़ चली अब उनकी तलाश की जा रही है। इसी प्रकार कठुआ जिले में 20 दिनों से सुरक्षाबलों को छका रहे आतंकी अभी तक हाथ नहीं आए हैं। इस बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों की आवाजाही रोकने और अमरनाथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर नेशनल हाईवे को अपने अधीन लेते हुए गश्त को तेज किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर, सेना की 16वीं कोर ने किश्तवाड़ जिले के छात्रू जंगल में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया तथा एक आतंकवादी से संपर्क स्थापित किया, जो बाद में मुठभेड़ में मारा गया।

विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर, जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर 9 अप्रैल को किश्तवाड़ के छात्रू जंगल में एक संयुक्त तलाशी और विनाश अभियान शुरू किया गया। उसी दिन देर शाम संपर्क स्थापित किया गया। आतंकवादियों पर प्रभावी ढंग से हमला किया गया और गोलीबारी शुरू हो गई।

सेना की 16वीं कोर ने एक बयान में कहा कि अब तक एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। प्रतिकूल इलाके और प्रतिकूल मौसम के बावजूद हमारे बहादुर सैनिकों द्वारा लगातार अभियान जारी है। इस बीच आतंकी गतिविधियों को रोकने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए सेना ने राष्ट्रीय राजमार्ग 44 (एनएच-44) पर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया है।

यह राजमार्ग केंद्र शासित प्रदेश के कई हिस्सों को जोड़ता है। आतंकवादियों द्वारा हथियारों और सामान की तस्करी के लिए इसका इस्तेमाल करने की कोशिशों को नाकाम करने के उद्देश्य से सेना ने कई बड़े कदम उठाए हैं। सेना ने राजमार्ग पर दिन-रात गश्त बढ़ा दी है। खास तौर पर संवेदनशील इलाकों और महत्वपूर्ण जगहों पर नजर रखी जा रही है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर मोबाइल वाहन चेक पोस्ट (एमवीसीपी) बनाए गए हैं। ये चेक पोस्ट अचानक जांच करते हैं, जिससे आतंकियों के लिए इस मार्ग का दुरुपयोग करना मुश्किल हो गया है। इन चेक पोस्ट पर संदिग्ध वाहनों और लोगों की तलाशी ली जा रही है। सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्रमुख चौराहों और राजमार्ग के प्रवेश-निकास बिंदुओं पर उन्नत वाहन स्कैनर, एआई आधारित फेस रिकग्निशन सिस्टम और ऑटोमेटेड नंबर प्लेट रिकग्निशन सिस्टम लगाए गए हैं।  ये तकनीकें रियल-टाइम जानकारी देती हैं और संदिग्ध गतिविधियों को तुरंत पकड़ने में मदद करती हैं। इससे आतंकी खतरों को पहले ही रोकने में आसानी हो रही है।

सेना के अधिकारियों का कहना है कि इन उपायों से अच्छे नतीजे मिल रहे हैं। हाल के सप्ताहों में कई संदिग्ध गतिविधियों को रोका गया है। बढ़ी हुई गश्त और तकनीकी निगरानी ने आतंकियों के लिए इस राजमार्ग का इस्तेमाल मुश्किल कर दिया है। इन कदमों से आतंकी नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिल रही है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए