लाइव न्यूज़ :

ममता बनर्जी को भाजपा का एजेंट बताते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, 'अगर कांग्रेस न होती तो उनके जैसे लोग पैदा ही नहीं होते'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 13, 2022 14:29 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने बंगाल ने सीएम ममता बनर्जी पर पलटवार करते हुए कहा कि वो कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी कर रही हैं। अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा ही नहीं होते, उन्हें यह बात याद रखना चाहिए। भाजपा को खुश करने के लिए उन्होंने गोवा में कांग्रेस को हरा दिया।

Open in App
ठळक मुद्देममता बनर्जी ने कांग्रेस के विधानसभा चुनाव हारने पर कहा, वह अपनी विश्वसनीयता तेजी से खो रही हैपलटवार में अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं, दीदी के पास क्या है?अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी पर भाजपा के एजेंट होने का आरोप लगाया

कोलकाता: बंगाल कांग्रेस के प्रमुख और वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने राज्य में सत्ताधारी तृणमूल सरकार की मुखिया ममता बनर्जी को पागल करार दिया है। इतना ही नहीं सीएम ममता बनर्जी द्वारा कांग्रेस की साख पर सवाल उठाने से भड़के अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को भाजपा का एजेंट तक बता दिया।

चौधरी ने कहा कि कांग्रेस आज भी पूरे देश में फैली हुई है और उसके पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20 फीसदी हिस्सा है, तृणमूल कांग्रेस के पास क्या है और वह राजनीति में कहां खड़ी है।

बीते शुक्रवार को बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनावों के परिणामों पर कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त पर चर्चा करते हुए कहा, "वह सभी राजनीतिक दल, जो भाजपा से लड़ना चाहती हैं। उन्हें एक साथ चलने की जरूरत है। कांग्रेस पर निर्भरता छोड़नी चाहिए क्योंकि वह अपनी विश्वसनीयता तेजी से खो रही है।"

ममता बनर्जी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस के प्रमुख नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "किसी पागल को जवाब देने का समय नहीं है। पूरे भारत में कांग्रेस के 700 विधायक हैं। दीदी के पास क्या है?"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस के पास विपक्ष के कुल वोट शेयर का 20 फीसदी है और उसके पास क्या है? वह भाजपा को खुश करने और उसके एजेंट के तौर पर काम करने के लिए ऐसा कह रही है। राजनीति में अपनी प्रासंगिक बनाए रखने के लिए वह इस तरह की बातें कहती रहती हैं।"

साल 1997 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस बनाने वाली और बंगाल में वाम सरकार को उखाड़ फेंकने वाली ममता बनर्जी पर तंज कसते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा, "अगर कांग्रेस का अस्तित्व नहीं होता तो वह राजनीतिक रूप से पैदा ही नहीं होतीं। उन्होंने तो इस विधानसभा चुनाव में गोवा में कांग्रेस को कमजोर करना का काम किया।"

चौधरी ने कहा कि वो कांग्रेस के खिलाफ टिप्पणी कर रही हैं। अगर कांग्रेस नहीं होती तो ममता बनर्जी जैसे लोग पैदा ही नहीं होते। उन्हें यह याद रखना चाहिए। भाजपा को खुश करने के लिए उन्होंने गोवा में कांग्रेस को हरा दिया। हर कोई जानता है कि उन्होंने गोवा में कांग्रेस को कमजोर करने का किया है" 

बीते 10 मार्च को आये पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं इस चुनाव में कांग्रेस ने पंजाब में भी अपनी सत्ता खो दी है। इसके बाद से कांग्रेस और खासकर गांधी परिवार के नेतृत्व पर बड़े गंभीर सवाल खड़े हो गये हैं। 

टॅग्स :ममता बनर्जीकोलकाताकांग्रेसTrinamool Congressविधानसभा चुनाव 2022
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील