हरियाणा और पंजाब में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

By भाषा | Published: November 16, 2020 03:55 PM2020-11-16T15:55:05+5:302020-11-16T15:55:05+5:30

Temperatures drop after rain in Haryana and Punjab | हरियाणा और पंजाब में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

हरियाणा और पंजाब में बारिश के बाद तापमान में गिरावट

चंडीगढ़, 16 नवंबर हरियाणा और पंजाब में कई स्थानों पर बारिश के बाद सोमवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने बताया कि चंडीगढ़ समेत कई स्थानों पर सोमवार सुबह में बारिश हुई। वहीं रविवार को भी अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, जालंधर, पटियाला, लुधियाना, पंचकूला, अम्बाला, सोनीपत, गुड़गांव, कुरुक्षेत्र, करनाल, जींद और हिसार में बारिश हुई थी।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरियाणा में कुछ स्थानों पर ओला वृष्टि हुई। बारिश के बाद दोनों राज्यों में तापमान कुछ डिग्री सेल्सियस कम हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Temperatures drop after rain in Haryana and Punjab

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे