लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में तापमान बढ़ा, शाम तक बारिश का अनुमान

By भाषा | Updated: July 31, 2021 10:36 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 जुलाई राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को तापमान में वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक सुबह में हवा में नमी का स्तर बहुत अधिक 93 प्रतिशत रहा।

शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से तीन डिग्री कम था जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो मौसम के औसत से दो डिग्री नीचे था।

मौसम विभाग ने बताया कि शनिवार को न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग के मुताबिक सुबह साढ़े आठ बजे तक शहर में औसतम 43.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शाम तक मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान भी व्यक्त किया है।

आईएमडी ने शुक्रवार को ऑरेंज अलर्ट जारी कर शनिवार को मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया था। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी के निचले इलाकों में जलभराव की आशंका जताते हुए कई स्थानों पर भारी यातायात जाम की चेतावनी दी थी।

विभाग ने रविवार के लिए ‘येलो’ अलर्ट और सोमवार के लिए फिर से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया है।

आईएमडी चार रंगों के कोड का इस्तेमाल करती है जिसमें हरे का मतलब सब ठीक रहेगा से होता है जबकि पीला रंग बहुत खराब मौसम का संकेत देता है। इसका यह मतलब भी होता है कि मौसम में परिवर्तन बहुत खराब स्थिति के लिए हो सकता है जो रोजमर्रा की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।

वहीं, ऑरेंज अलर्ट अत्यधिक खराब मौसम के लिए चेतावनी के रूप में जारी किया जाता है, जिसमें सड़क और नाले बंद होने और बिजली आपूर्ति में रुकावट के साथ आवागमन में बाधा की आशंका होती है।

रेड अलर्ट तब जारी किया जाता है जब बेहद खराब मौसम की स्थिति निश्चित रूप से यात्रा और बिजली को बाधित करने वाली हो और जान का जोखिम हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत