महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में तेलतुंबडे भी शामिल: पुलिस

By भाषा | Published: November 14, 2021 10:59 AM2021-11-14T10:59:02+5:302021-11-14T10:59:02+5:30

Teltumbde among 26 Maoists killed in Maharashtra: Police | महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में तेलतुंबडे भी शामिल: पुलिस

महाराष्ट्र में मारे गए 26 नक्सलियों में तेलतुंबडे भी शामिल: पुलिस

मुंबई,14 नवंबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए 26 नक्सलियों में माओवादी सरगना मिलिंद तेलतुंबडे भी शामिल है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि शनिवार को सी-60 पुलिस कमांडो दल ने सुबह कोर्ची के मर्दिनटोला वन क्षेत्र में तलाश अभियान शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई।

मुठभेड़ के बाद सी-60 कमांडो ने घटनास्थल से 26 नक्सलियों के शव बरामद किए और माना जा रहा था कि इस मुठभेड़ में तेलतुंबडे भी मारा गया है। बहुचर्चित भीमाकोरेगांव माओवादी मामले में वह आरोपी था।

राज्य पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की ‘‘ तेलतुंबडे मारे गए नक्सलियों में शामिल है।’’

मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर ले जाया गया है। यह जिला छत्तीसगढ़ की सीमा से सटा हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Teltumbde among 26 Maoists killed in Maharashtra: Police

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे