तेलंगाना : महिला ने तीन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया

By भाषा | Published: October 14, 2021 04:59 PM2021-10-14T16:59:26+5:302021-10-14T16:59:26+5:30

Telangana: Woman alleges rape by three men | तेलंगाना : महिला ने तीन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया

तेलंगाना : महिला ने तीन लोगों पर बलात्कार का आरोप लगाया

हैदराबाद, 14 अक्टूबर हैदराबाद की एक महिला ने आरोप लगाया है कि तीन लोगों ने उससे बलात्कार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें उसने बताया है कि बुधवार शाम को एक ऑटोरिक्शा चालक ने उससे दोस्ती की और कहा कि वह उसे उसके घर के निकट छोड़ देगा। महिला ने कहा कि वह चालक पर भरोसा करके तीन पहिया वाहन में बैठ गई।

राजेंद्र नगर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत में महिला ने कहा कि दो अन्य व्यक्ति भी ऑटो में बैठ गए और वाहन को उसके घर की ओर ले जाने के बजाए वे उसे एक निर्जन स्थान पर ले गए जहां उन्होंने कथित तौर पर महिला से बलात्कार किया और घटना को अंजाम देकर वहां से भाग निकले।

अधिकारी ने बताया कि महिला बृहस्पतिवार को पुलिस के पास आई। उन्होंने बताया कि महिला का बयान रिकॉर्ड कर लिया गया है और मामला भी दर्ज कर लिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Telangana: Woman alleges rape by three men

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे