लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना: कांग्रेस की विरोधी टीआरएस के साथ प्रशांत किशोर ने किया करार, कांग्रेस में शामिल होने पर लगा ग्रहण?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 24, 2022 20:35 IST

चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर का संगठन आईपैक तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी के लिए अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति तैयार करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर कांग्रेस विरोधी दल टीआरएस के लिए बनाएंगे चुनावी रणनीति टीआरए-आईपैक के बीच हुए समझौते के बाद प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने पर खड़ा हुआ सवालइससे पहले भी प्रशांत किशोर बंगाल, और आंध्र प्रदेश में कांग्रेस के खिलाफ बना चुके हैं रणनीति

दिल्ली: इस वक्त जबकि चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा जोरो हैं, प्रशांत किशोर की संस्था आईपैक ने तेलंगाना में कांग्रेस की धुर विरोधी तेलंगाना राष्ट्र समिति के साथ चुनाव रणनीति तैयार करने का करार किया है।

इस करार के मुताबिक प्रशांत किशोर का संगठन तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी के लिए अगले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनावी रणनीति तैयार करेगा।

हालांकि आईपैक और टीआरएस के बीच करार का कयास पहले से ही लगाया जा रहा था लेकिन अब जबकि दोनों पक्षों के बीच अनुबंध हो चुका है यह सवाल पूछा जा रहा है कि प्रशांत किशोर क्या कांग्रेस में शामिल होंगे भी या नहीं?

हैदराबाद में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में केसीआर ने कहा कि प्रशांत किशोर हमारे अच्छे मित्र हैं और हम लोग राष्ट्रीय राजनीति में बदलाव लाने के एक साथ काम कर रहे हैं।

कांग्रेस नेताओं का एक धड़ा यह कहते हुए प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने का विरोध कर रहा है कि देश के जाने माने रणनीतिकार का तीन राज्यों में कांग्रेस की विरोधी पार्टियों के साथ पहले से ही अनुबंध है।

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में आईपैक ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस, आंध्रप्रदेश में जगनमोहन रेड्डी की वाईएसआर कांग्रेस और तेलंगाना में केसीआर की पार्टी, टीआरस के लिए काम कर रही है।

प्रशांत किशोर और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच कांग्रेस के फिर से मज़बूत बनाने और कांग्रेस में प्रशांत किशोर के शामिल होने को लेकर कई बार चर्चा हो चुकी है। हालांकि कांग्रेस इस बारे में अब तक कोई फैसला नहीं कर पाई है।

समाचार चैनल एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि प्रशांत किशोर के कांग्रेस में शामिल होने या न होने के बारे में सोमवार को फैसला लिया जा सकता है।

टॅग्स :प्रशांत किशोरतेलंगाना राष्ट्र समितिकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष