लाइव न्यूज़ :

Telangana Legislative Council by-election: 109 वोट से जीत, बीआरएस उम्मीदवार रेड्डी को 762 और कांग्रेस प्रत्याशी जीवन रेड्डी को 653 वोट, गृह जिला महबूबनगर में हारे मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 21:55 IST

Telangana Legislative Council by-election: उपचुनाव के लिए मतदान 28 मार्च को हुआ था। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे दो जून तक के लिए टाल दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देTelangana Legislative Council by-election: उपचुनाव के नतीजों को सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।Telangana Legislative Council by-election: महबूबनगर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का गृह जिला है।Telangana Legislative Council by-election: बीआरएस के लिए उपचुनाव में जीत को मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

Telangana Legislative Council by-election: तेलंगाना में विपक्षी दल भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) ने रविवार को महबूबनगर स्थानीय प्राधिकार निर्वाचन क्षेत्र से तेलंगाना विधान परिषद के उपचुनाव में जीत हासिल की। बीआरएस उम्मीदवार नवीन कुमार रेड्डी को 762 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार एम जीवन रेड्डी को 653 वोट मिले। एक निर्दलीय उम्मीदवार को एक वोट मिला। उपचुनाव में डाले गए कुल वैध मतों की संख्या 1,416 रही। पिछले साल विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद बीआरएस के लिए उपचुनाव में जीत को मनोबल बढ़ाने वाला माना जा रहा है।

उपचुनाव के नतीजों को सत्तारूढ़ कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है, क्योंकि महबूबनगर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी का गृह जिला है। उपचुनाव के लिए मतदान 28 मार्च को हुआ था। हालांकि, मतों की गिनती दो अप्रैल को होनी थी, लेकिन लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण इसे दो जून तक के लिए टाल दिया गया था।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विधायक चुने जाने के बाद कासिरेड्डी नारायण रेड्डी के इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुई है। बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव ने अपनी पार्टी की जीत पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘मुख्यमंत्री के गृह जिले में विधान परिषद सीट जीतना हमारे लिए गर्व की बात है। यह जीत न केवल खुशी लाई है, बल्कि इसने हमारी जिम्मेदारियों को भी काफी हद तक बढ़ाया है।

हमें पूरा भरोसा है कि यह जीत सिर्फ शुरुआत है और भविष्य में कई और सफलताओं का मार्ग प्रशस्त करेगी।" राज्य के आबकारी मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने कहा कि हालांकि बीआरएस उम्मीदवार ने उपचुनाव जीता है, लेकिन कांग्रेस ने नैतिक जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस तेलंगाना की कुल 17 लोकसभा सीट में से अधिकतर पर जीत हासिल करने जा रही है।

टॅग्स :तेलंगाना लोकसभा चुनाव २०२४लोकसभा चुनाव परिणाम 2024कांग्रेसचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?