लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को तेलंगाना में 75 सीटें जीतने की उम्मीद, गौड़ ने कहा- बीजेपी नहीं कर पाएगी कुछ भी

By भाषा | Updated: November 29, 2018 16:11 IST

पांच राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि अन्य तीन राज्यों में मतदान हो चुके हैं। सभी पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है।

Open in App

तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस के खिलाफ ‘महागठबंधन’ की कामयाबी को लेकर आश्वस्त कांग्रेस को उम्मीद है कि पार्टी 119 सदस्यीय विधानसभा में कम से कम 75 सीटें जीतेगी।

कांग्रेस की प्रदेश ईकाई के कार्यवाहक अध्यक्ष पोन्नम प्रभाकर गौड़ ने कहा कि कांग्रेस एवं तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के बीच सीधी लड़ाई है और सात दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा कहीं से भी परिदृश्य में नहीं है।

गौड़ ने कहा- महागठबंधन कोई प्रयोग नहीं है और हमें उम्मीद है

कांग्रेस ने 2014 में हुए राज्य विधानसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थीं। पार्टी इस बार तेलगू देशम पार्टी (तेदेपा), भाकपा और तेलंगाना जन समिति (टीजेएस) के साथ हुए महागठबंधन का हिस्सा है।

गौड़ ने पीटीआई-भाषा के साथ साक्षात्कार में कहा, ‘‘महागठबंधन कोई प्रयोग नहीं है और हमें उम्मीद है कि इसे कामयाबी मिलेगी। हमारी पार्टी कम से कम 75 सीटें जीतेगी।’’ 

कांग्रेस के लिए-  ‘‘करो या मरो’’ की स्थिति

52 वर्षीय नेता ने कहा कि कांग्रेस के लिये यह चुनाव ‘‘करो या मरो’’ की स्थिति है। उन्होंने कहा कि उसकी लड़ाई ना सिर्फ टीआरएस उम्मीदवारों बल्कि ‘‘केसीआर’’ के धन की ताकत तथा केन्द्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ भी है।

टीआरएस प्रमुख एवं कार्यवाहक मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर की पार्टी ने 107 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं जबकि कांग्रेस महागठबंधन के तहत 94 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

तेलंगाना विधानसभा का चुनाव 2019 में लोकसभा चुनावों के साथ होने वाला था लेकिन मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के विधानसभा भंग करने के कारण अब राज्य विधानसभा का चुनाव चार राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम एवं राजस्थान के साथ ही हो रहा है।

पांच राज्यों में से राजस्थान और तेलंगाना में सात दिसंबर को चुनाव होंगे जबकि अन्य तीन राज्यों में मतदान हो चुके हैं। सभी पांचों राज्यों में मतगणना 11 दिसंबर को होने वाली है।

गौड़ एक ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) नेता हैं और वह करीमनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं।

टॅग्स :तेलंगाना चुनावविधानसभा चुनावकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतआर्थिक तूफ़ान सर पर और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बाँट रहे हैं?, राहुल ने कहा-किसान, युवा, महिलाएँ, मज़दूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, PM हंसकर रील बना रहे, वीडियो

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी