लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के सीएम ने कहा- सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने में कुछ भी गलत नहीं, पुलवामा पर बोले राहुल गांधी- हम जवाब लेकर रहेंगे

By अनिल शर्मा | Updated: February 14, 2022 13:27 IST

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने कहा कि बीजेपी झूठा प्रोपेगैंडा चलाती है। उत्तराखंड में बीजेपी के झंडों के साथ (जनरल बिपिन) रावत की तस्वीरों का इस्तेमाल हो रहा है। क्या बेहूदगी है। यह थर्ड क्लास पार्टी है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव ने भाजपा पर झूठा प्रोपेगैंडा चलाने का आरोप लगायाराव ने कहा कि हम निश्चित रूप से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सवाल उठाएंगेपुलवामा की बरसी पर राहुल गांधी ने भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि शहीदों के परिवारों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा- हम जवाब लेके रहेंगे…

तेलंगानाः हैदराबाद के प्रगति भवन में रविवार मीडिया को संबोधित करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बीजेपी पर कई सारे आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनावी राज्यों में मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल कर रही है।

वहीं इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए के चंद्रशेखर राव ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने में कुछ भी गलत नहीं है। मैं अभी पूछ रहा हूं। बीजेपी झूठा प्रचार करती है। अब बिपिन रावत की तस्वीरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।"  

बकौल तेलंगाना सीएम, "बीजेपी झूठा प्रोपेगैंडा चलाती है। उत्तराखंड में बीजेपी के झंडों के साथ (जनरल बिपिन) रावत की तस्वीरों का इस्तेमाल हो रहा है। क्या बेहूदगी है। यह थर्ड क्लास पार्टी है।"

चंद्रशेखर राव ने बीजेपी पर चुनावी लाभ के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए आगे कहा कि  भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए सर्जिकल स्ट्राइक का इस्तेमाल करना चाहती है। हम निश्चित रूप से इस पर सवाल उठाएंगे।  उन्होंने कहा, "जब चुनाव आते हैं, बीजेपी सीमा पर तनाव डालते हैं या धर्म के नाम पर लोगों को वोट कमाने के लिए उकसाते हैं। यह सही नहीं है।"

उधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुलवामा हमले की बरसी पर बीजेपी को घेरते हुए कहा कि पुलवामा के शहीदों को हम कभी भुला नहीं सकते। राहुल गांधी ने सोमवार ट्वीट किया- शहीदों और उनके परिवारों का बलिदान बेकार नहीं जाएगा- हम जवाब लेकर रहेंगे…जय हिंद! " गौरतलब है कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे।

टॅग्स :K Chandrashekhar Raoपुलवामा आतंकी हमलासर्जिकल स्ट्राइकSurgical Strike
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारतHimachal Congress 2026: 12 नए उपाध्यक्ष और 27 महासचिवों की नियुक्ति?, 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए 18 माह कांग्रेस कार्यकारिणी, देखिए पूरी सूची

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम