लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना के मुख्यमंत्री, मंत्रियों ने धान खरीद मुद्दे पर धरना दिया

By भाषा | Updated: November 18, 2021 15:27 IST

Open in App

हैदराबाद, 18 नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव, मंत्रिमंडल के उनके सहकर्मियों और तेलंगाना राष्ट्र समिति के अन्य नेताओं ने राजग सरकार के कथित किसान विरोधी रवैये और राज्य में धान की खरीद पर असहयोगी रुख के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां धरना दिया।

राव ने कहा, ‘‘हमने यह लड़ाई इसलिए शुरू की क्योंकि हमारे किसान समुदाय पर केंद्र की नीतियों के कारण असर पड़ सकता है । केंद्र सरकार किसानों तथा खेती के प्रति लापरवाही दिखा रही है और उसे नजरअंदाज कर रही है।’’

उन्होंने यहां धरना चौक पर सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘हम कहते हैं कि आप अपना रवैया बदलें, किसानों की मदद करें, निरंकुश कृषि कानूनों को वापस लें और खेतों में पम्प सेट पर मीटर लगाने की नीति बदलें। यह लड़ाई आज खत्म होने वाली नहीं है और हमें अंत तक लड़ना होगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से 50 दिन पहले राज्य से धान की अनुमानित खरीद के बारे में सूचित करने का अनुरोध किया गया था लेकिन केंद्र से कोई जवाब नहीं मिला।

राव ने कहा कि उन्होंने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र को एफसीआई को इस बात की पुष्टि करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया कि रबी के मौसम के दौरान राज्य से कितना चावल खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम तब तक अपनी लड़ाई जारी रखेंगे जब तक केंद्र हमारे कृषक समुदाय के साथ न्याय नहीं करता।’’

राज्य में सत्ता में रहने के बावजूद टीआरएस की, हाल में धरना देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा आलोचना किए जाने पर राव ने कहा कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो उन्होंने 2006 में 51 घंटे प्रदर्शन किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"