लाइव न्यूज़ :

Coronavirus को लेकर तेलंगाना के सीएम KCR ने दिया बड़ा बयान, कहा- 7 अप्रैल तक महामारी से मुक्त होगा राज्य

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 30, 2020 10:01 IST

केसीआर ने कहा, 'अगर अब से कोई नया मामला सामने न आया तो तेलंगाना में 7 अप्रैल के बाद कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं होगा।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा लॉकडाउन के दौरान सेल्फ कंट्रोल काफी अहम है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव बोले- 7 अप्रैल तक कोरोना वायरस मुक्त हो सकता है तेलंगाना।अगर अब से कोई नया मामला सामने न आया तो तेलंगाना में 7 अप्रैल के बाद कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं होगा।

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कोरोना वायरस (Coronavirus) को लेकर बड़ा बयान दिया है। जहां एक ओर पूरा देश इस घातक वायरस की चपेट में है तो वहीं इसके बारे में सीएम केसीआर ने दावा किया है कि 7 अप्रैल तक राज्य कोविड-19 से मुक्त हो सकता है। उन्होंने बताया कि अभी राज्य में कोरोना वायरस के कुल 70 मरीज हैं, जिसमें से 11 स्वस्थ हो चुके हैं और उम्मीद हैं कि उन्हें सोमवार (30 मार्च) को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया जाए।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मामले पर केसीआर ने कहा, 'अगर अब से कोई नया मामला सामने न आया तो तेलंगाना में 7 अप्रैल के बाद कोरोना वायरस का कोई भी मरीज नहीं होगा।' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा लॉकडाउन के दौरान सेल्फ कंट्रोल काफी अहम है। उन्होंने ये भी कहा था कि जो कोई व्यक्ति इस महामारी लके दौरान गलत सूचना फैलाएगा, सरकार उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगी।

केसीआर ने अपनी बात को जारी रखते हुए ये भी कहा, 'मरीजों की सभी जरुरी जांच की जा चुकी है और सारी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। 58 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है। दूसरे देशों से आने वाले 25,937 लोगों को सरकार की निगरानी में रखा गया है। इनके लिए क्वारंटाइन पीरियड (quarantine period) 7 अप्रैल तक तक रखा गया है। 7 अप्रैल के बाद अगर कोई भी नया मामला नहीं आया तो राज्य में कोई भी कोरोना वायरस पॉजिटिव मामला होगा।'

टॅग्स :कोरोना वायरसतेलंगानाके चंद्रशेखर रावसीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

कारोबारदिसंबर 2023 में सत्ता, दिसंबर 2025 में 8,00,805 करोड़ कर्ज?, तेलंगाना कांग्रेस सरकार ने 3.19 लाख करोड़ रुपये के नए कर्ज लिए?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी