लाइव न्यूज़ :

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस में टिकट चाहिए तो 50000 रुपये दो!, प्रत्याशी आवेदन के साथ डिमांड ड्राफ्ट की कॉपी भी जमा करें, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 18, 2023 15:34 IST

Telangana Assembly Elections 2023: कांग्रेस की कर्नाटक इकाई की तरह ही तेलंगाना इकाई भी चुनाव लड़ने के इच्छुक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग उम्मीदवारों से ‘‘आवेदन’’ के लिए 25,000 रुपये और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से 50,000 रुपये शुल्क लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया है।गौड़ तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उप-समिति ने 25,000 रुपये (सामान्य श्रेणी के लिए) शुल्क की सिफारिश की थी।

हैदराबादः कांग्रेस की तेलंगाना इकाई राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना बना रहे उम्मीदवारों के आवेदन शुक्रवार यानी आज से स्वीकार करेगी। राज्य में इस साल के आखिर में चुनाव होने वाले हैं।

पार्टी के एक शीर्ष नेता ने यह जानकारी दी। कांग्रेस की कर्नाटक इकाई की तरह ही तेलंगाना इकाई भी चुनाव लड़ने के इच्छुक अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और दिव्यांग उम्मीदवारों से ‘‘आवेदन’’ के लिए 25,000 रुपये और सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से 50,000 रुपये शुल्क लेगी।

पार्टी की कर्नाटक इकाई ने मई की शुरुआत में हुए विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन एवं अन्य दस्तावेजों के साथ दो लाख रुपये शुल्क लिए थे जबकि एससी/एसटी आवेदकों के लिए यह शुल्क एक लाख रुपये था। समिति के सदस्यों में से एक सदस्य महेश कुमार गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के लिए उम्मीदवारों को चुनने के तौर-तरीके तैयार करने के वास्ते पूर्व उपमुख्यमंत्री दामोदर राजा नरसिम्हा की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय उप-समिति का गठन किया है।

गौड़ तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज दोपहर तक उम्मीदवारों द्वारा भरे जाने वाले आवश्यक फॉर्म अपलोड किए जाएंगे। आवेदकों को ये फॉर्म भरना होगा और 25 अगस्त से पहले एक डीडी (50,000 रुपये या 25,000 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट) के साथ इसे जमा करना होगा।’’

उन्होंने कहा कि उप-समिति ने 25,000 रुपये (सामान्य श्रेणी के लिए) शुल्क की सिफारिश की थी लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने 50,000 रुपये शुल्क तय किया। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (टीपीसीसी) के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार को अन्य सूचना के साथ अपने सोशल मीडिया हैंडल के बारे में भी जानकारी देनी होगी ताकि पार्टी उनकी पृष्ठभूमि जांच सके।

प्रदेश चुनाव समिति सितंबर के पहले सप्ताह के दौरान बैठक करेगी और सभी आवेदनों की जांच करेगी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) को सिफारिशें भेजेगी। गौड़ ने कहा कि पार्टी ने 2018 और 2014 में पिछले दो विधानसभा चुनावों के दौरान कोई शुल्क नहीं लिया था। हालांकि 2009 के चुनाव में इसने 10,000 रुपये का शुल्क लिया था।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि ‘‘आवेदन शुल्क’’ के कारण केवल गंभीर दावेदार आगे आएंगे। बाद में टीपीसीसी प्रमुख रेवंत रेड्डी ने संवाददाताओं से कहा कि सभी योग्य आवेदनों को, आवेदकों की विश्वसनीयता एवं जमीनी स्तर पर उनके जनाधार की पुष्टि के लिए क्षेत्र में मौजूद सर्वेक्षण टीम को भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि जांच के बाद एआईसीसी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) उम्मीदवार की सूची पर फैसला करेगी। रेड्डी ने कहा, ‘‘प्रदेश कांग्रेस कमेटी में हम सिर्फ एआईसीसी को सुझाव और सिफारिशें भेज सकेंगे। सीईसी अंतिम निर्णय लेगी और उम्मीदवार की सूची की घोषणा करेगी।’’ उम्मीदवार एक से अधिक निर्वाचन क्षेत्र के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।

 

टॅग्स :तेलंगाना चुनावचुनाव आयोगकांग्रेसमल्लिकार्जुन खड़गेराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ