लाइव न्यूज़ :

Video: उद्घाटन समारोह के दौरान तेलंगाना पशुपालन मंत्री ने शख्स को मारी थप्पड़, वीडियो ट्वीट करते हुए भाजपा ने की आलोचना

By आजाद खान | Updated: August 21, 2023 09:38 IST

वीडियो को शेयर करते हुए तेलंगाना भाजपा ने मंत्री तलसानी श्रीनिवास द्वारा इस शख्स को असभ्य तरीके से थप्पड़ मारने की आलोचना की है।

Open in App
ठळक मुद्देतेलंगाना पशुपालन मंत्री का एक वीडियो सामने आया है। वाडियो में उन्हें एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए देखा गया है। इस वीडियो को तेलंगाना भाजपा ने शेयर किया है।

हैदराबाद: बीआरएस नेता और तेलंगाना के पशुपालन मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह एक शख्स को थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो को तेलंगाना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर शेयर किया है और इसकी आलोचना की है। 

बताया जा रहा है कि यह घटना 19 अगस्त के एक उद्घाटन समारोह की है जहां मंत्री द्वारा सबके सामने शख्स के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार करते हुए देखा गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद कई नेताओं ने मंत्री के इस कृत की आलोचना की है। यही नहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

क्या दिखा वीडियो में

वायरल हो रहे इस वीडियो में यह देखा गया है कि एक उद्घाटन समारोह में मंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव के सामने से एक शख्स जा रहा है और वह आगे निकलने की कोशिश कर रहा है। दावा है कि वह शख्स आगे निकलकर मंत्री केटी रामाराव के पास जाने की कोशिश कर रहा था। 

ऐसे में शख्स के पीछे चल रहे मंत्री श्रीनिवास यादव को यह देखते ही उन्हें गुस्सा आ गया है और वह शख्स को पहले पीछे की ओर खींचते है और फिर उसे थप्पड़ मारते है। क्लिप में केवल शख्स का कॉलर पकड़कर खिंचते हुए और थप्पड़ मारते हुए ही देखा गया है। 

क्या है पूरा मामला

दरअसल, तेलंगाना के आरटीसी चौराहे पर प्रतिष्ठित स्टील ब्रिज के उद्घाटन को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के नेता और तेलंगाना राज्य के आईटी और उद्योग मंत्री केटी रामा राव समेत कई और नेता वहां आने वाले थे जिसमें मंत्री श्रीनिवास यादव भी शामिल थे। ऐसे में समारोह में शामिल होते समय यह घटना सामने आया है। 

ऐसे में तेलंगाना भाजपा द्वारा अपने आधिकारिक अकाउंट पर इस वीडियो साझा करते हुए मंत्री तलसानी श्रीनिवास द्वारा इस शख्स को असभ्य तरीके से थप्पड़ मारने की आलोचना की गई है। ऐसे में इस शख्स को थप्पड़ मारने के लिए नेटिज़न्स द्वारा मंत्री की आलोचना भी की जा रही है। लोग मंत्री के व्यवहार को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उनकी आलोचना कर रहे हैं और कहा कि मंत्री अपनी राजनीतिक शक्ति का दुरुपयोग कर रहे हैं। 

 

टॅग्स :तेलंगानाBJPवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेGiorgia Meloni को PM मोदी का स्वीट गिफ्ट, Melody Toffee की कहानी हुई वायरल

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी