लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना परिवहन निगम की बस पलटी, 45 लोगों की मौत

By स्वाति सिंह | Updated: September 11, 2018 15:08 IST

मंगलवार को टीएसआरटीसी बस जैसे ही कोंडागट्टू घाट के पास पहुंची उसका ब्रेक फेल हो गया।

Open in App

हैदराबाद, 11 सितंबर:तेलंगाना के जगतियाल में मंगलवार को एक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में लगभग 45 लोगों की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई लोगों के घायल होने की खबर है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जगतियाल की सिंधु शर्मा ने 45 लोगों के मरने की खबर की पुष्टि की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया 'सभी घायलों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया जा चुका है। शुरूआत जांच के मुताबिक यह हादसा ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है।' 

स्थानीय पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। खबरों कि मानें तो मंगलवार को टीएसआरटीसी बस जैसे ही कोंडागट्टू घाट के पास पहुंची उसका ब्रेक फेल हो गया।

जिसके कारण ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 45 लोगों की मौत हुई है, वहीं कई लोग घायल हुए हैं। 

अधिकारियों ने बताया कि बस कोंडागट्टू से जगतियाल लौट रही थी। बस शानिवारपेट गांव के नजदीक घाट रोड पर फिसल गlयी और घाटी में गिर गयी । बस में 50 से अधिक यात्री सफर कर रहे थे।

राहत और बचाव कार्य का निरीक्षण करने वाले जगतियाल के जिला क्लेक्टर ए शरत ने बताया, ‘‘हादसा सुबह 11.45 और दोपहर के बीच हुई। हादसा में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गयी... 20 अन्य घायल हो गये और उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।’’ 

टॅग्स :तेलंगानासड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे