बिहार में पुलों के गिरने पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा- पुल खुदकुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे हैं
By एस पी सिन्हा | Updated: June 23, 2024 16:07 IST2024-06-23T16:07:46+5:302024-06-23T16:07:55+5:30
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले। 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं है। जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजन धारी लोग कह देंगे कि पुल खुदकुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे है।

बिहार में पुलों के गिरने पर तेजस्वी यादव ने कसा तंज, कहा- पुल खुदकुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे हैं
पटना:बिहार में एक सप्ताह के अंदर तीन पुलों के गिरने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ना सिर्फ सरकार को घेरा है बल्कि यह भी बताया है कि पुल गिरने के मामले को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्या प्रतिक्रिया देंगे। तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा कि पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले। 18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं है। जानकर कर भी क्या लेंगे? ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजन धारी लोग कह देंगे कि पुल खुदकुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे है।
तेजस्वी यादव ने इसके साथ एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे 6 दिनों में तीन पुल धराशाई हो गए हैं। उन्होंने पुल गिरने के मामले में पीएम की प्रतिक्रिया को बताते हुए कहा कि, प्रधानमंत्री जी कहेंगे, “भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा। पुल गिरना एक्ट औफ गौड है। ये मोदी की गारंटी से भी बड़ी गारंटी वाले पुल थे लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे कंक्रीट के पुल की क्या मजाल? मित्रों, बोलो- जय श्री राम !
तेजस्वी यादव ने अनोखे अंदाज में पुल गिरने के मामले को लेकर बिहार सरकार की चुटकी ली है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया को बताते हुए उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री कहेंगे कि पहले पुल गिरता था जी? अब हम लोग एक साथ आ गए है तो पुल गिर रहे है। जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जांच कराएंगे।" जान लीजिए, एक-एक पुल गिर रहा है। गिर रहा है तो गिर रहा है। ऊ लोग इ किया है जी? ऊ लोग नदी और पानी के साथ मिल ई सब गड़बड़ करता रहता है। हम सब जांच कराएंगे"।
पुल गिरे, भ्रष्टाचार के गुल खिले।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 23, 2024
18 वर्षों के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बेचारे दो-दो उपमुख्यमंत्री तो इन सबके बारे में जानते ही नहीं है। जानकर कर भी क्या लेंगे?
ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? डबल इंजनधारी लोग कह देंगे कि पुल ख़ुदक़ुशी कर रहे है या चूहे पुल कुतर रहे है।… pic.twitter.com/KBJMRqkiGi
बता दें कि, 18 जून को अररिया में, 22 जून को सीवान में तो वहीं आज यानी 23 जून को मोतिहारी में पुल भरभराकर गिर गया है। इस तरह पिछले एक सप्ताह में बिहार में तीसरी बार पुल गिरने का हादसा हुआ है।