लाइव न्यूज़ :

विधायक अनंत सिंह प्रकरण में तेजस्वी यादव ने एएसपी लिपी सिंह के खिलाफ खोला मोर्चा, कहा जेडीयू में चलता है 'आरसीपी टैक्स'

By एस पी सिन्हा | Updated: August 26, 2019 19:26 IST

तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर देने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाने के लिए दिल्ली में लिपि सिंह जिस गाडी से घूम रही थीं, वह एक एमएलसी की गाडी थी.

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में केवल लालू परिवार को ही सजा क्यों होनी चाहिए? तेजस्वी यादव ने कहा कि सांसद आरसीपी सिंह पर भी भ्रष्टाचार को लेकर जांच चलनी चाहिए.तेजस्वी यादव ने पूरे मामले में मुख्यमंत्री नीतीश से पूरे मामले पर जांच की मांग की है.

बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह प्रकरण में बाढ एएसपी लिपी सिंह की मुश्किलें बढती जा रही हैं. दिल्ली में जदयू के एक नेता की गाड़ी का इस्तेमाल किए जाने को लेकर अब बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कई सवाल खडे कर दिए हैं. तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री से पूरे मामले पर जांच की मांग की है. साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी कहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में केवल लालू परिवार को ही सजा क्यों होनी चाहिए? 

तेजस्वी यादव ने कहा कि सांसद आरसीपी सिंह पर भी भ्रष्टाचार को लेकर जांच चलनी चाहिए, क्योंकि उनकी बेटी पुलिस ड्यूटी में अन्य सासंदों की गाड़ियों का प्रयोग करती है. उन्होंने राज्यसभा सदस्य आरसीपी सिंह पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इससे यह साबित हो गया है कि सिंह पैसे लेकर नेताओं को एमएलसी का पद बांट रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि इससे ’आरसीपी टैक्स’ का उनका आरोप सही साबित हो गया है. बिना आरसीपी टैक्स के कोई काम नहीं होता है. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि मोकामा से बाहुबली निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के शुक्रवार को दिल्ली के साकेत कोर्ट में आत्मसमर्पण कर देने के बाद उन्हें ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाने के लिए दिल्ली में लिपि सिंह जिस गाडी से घूम रही थीं, वह एक एमएलसी की गाडी थी. उन्होंने कहा कि उक्त एमएलसी आरसीपी टैक्स देकर एमएलसी बने हैं. उन्होंने आरसीपी पर बिना लेन-देन के कोई काम नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि असली बेनामी संपत्ति तो यह है तथा नीतीश कुमार और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष को ऐसे ही लोग पसंद हैं, जो उनके एवं उनकी पार्टी के लिए धन की उगाही का काम करें.

इस तरह से अनंत सिंह प्रकरण ने जहां एएसपी लिपी सिंह को सुर्खियां में ला खड़ा किया है, वहीं, अब इस मामले ने उनकी मुसीबत बढ़ा दी है. दिल्ली कोर्ट में सांसद की गाडी लेकर पहुंची लिपी सिंह के खिलाफ तेजस्वी यादव ने मोर्चा खोलते हुए अनंत सिंह के मामले को न्यायिक प्रक्रिया बताया है. लेकिन इसके साथ ही आरसीपी सिंह के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया है. 

तेजस्वी यादव ने कहा कि लिपी सिंह ने जिस गाडी का दिल्ली में इस्तेमाल किया वह एमएलसी की है और उसका इस्तेमाल लिपी सिंह कर रही हैं. जबकि उस गाडी पर पार्लियामेंट का पास लगा हुआ था. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी को इस मामले पर प्रेस कान्फ्रेंस कर जवाब देना चाहिए. नीतीश कुमार बताएं इस मामले को लेकर वो क्या कार्रवाई कर रहे हैं?  

इस बीच, विधायक अनंत सिंह पर जदयू नेता व मंत्री नीरज कुमार ने जमकर हमला बोलते हुए कहा कि अनंत सिंह राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 'पोसुआ' तथा उनके बेटे तेजस्‍वी यादव की राजनीति के 'आइटम ब्‍वॉय' हैं. नीरज कुमार आइपीएस लिपि सिंह द्वारा अनंत सिंह मामले में दिल्‍ली के साकेत कोर्ट में जाने के लिए जदयू सांसद के स्‍टीकर वाली गाड़ी के उपयोग पर तेजस्‍वी के हमले पर प्रतिक्रिया दे रहे थे. नीरज कुमार ने कहा कि यह इस मामले में विपक्ष की मीडिया ट्रायल की कोशिश मात्र है. कोई आइपीएस अधिकारी अपने पिता की गाड़ी का उपयोग करे तो इसमें क्‍या अपराध है? कहां लिखा है कि ऐसा नहीं किया जा सकता? 

नीरज कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार की सुशासन की सरकार न किसी को बचाती है, न फंसाती है. इस सरकार ने न राजबल्‍लभ यादव को बचाया, न अशोक महतो या शहाबुद्दीन को. इस सरकार ने अनंत सिंह को भी न फंसाया है, न बचाएगी. अनंत सिंह के सरकार पर फंसाने के आरोप पर नीरज ने कहा कि उन्‍हें तो फंसाना लिखना तक नहीं आता, वे क्‍या बोलेंगे? राजबल्‍लभ से लेकर शहाबुद्दीन तक सभी ने खुद को फंसाने के आरोप लगाए थे. यही अनंत सिंह भी कर रहे हैं. ये लोग तो लालू प्रसाद यादव के पोसुआ और तेजस्‍वी यादव की राजनीति के आइटम ब्‍वॉय हैं. संगीन मामलों में राजनीति का एजेंडा तय नहीं करना चाहिए.

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारअनंत सिंहनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया