लाइव न्यूज़ :

'तेजस्वी यादव भेड़ चराने वाले समाज से हैं, नित्यानंद राय हैं भगवान श्री कृष्ण के असली वंशज'- बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद

By शिवेंद्र राय | Updated: August 25, 2022 21:34 IST

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बिना नाम लिए भाजपा नेता और सांसद नित्यानंद राय पर हमला बोला था। इसके जवाब में बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी को यादव समाज की बात करने से पहले अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। तेजस्वी को यादव समाज की बात करने का हक नहीं है क्योंकि वो भेड़ चराने वाले समाज से हैं जबकि नित्यानंद राय गोपालक, गौवंशी और भगवान श्री कृष्ण के असली वंशज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव भेड़ चराने वाले समाज से हैं - निखिल आनंदनित्यानंद राय गोपालक, गौवंशी और भगवान श्री कृष्ण के असली वंशज हैं- निखिल आनंदबिहार की जनता तय करेगी कि यादव समाज का नेता कौन है- निखिल आनंद

पटना: बिहार में भाजपा और राजद के बीच चल रही सियासी बयानबाजी थमती महीं दिख रही है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आज एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार के एक सांसद जो केंद्र में मंत्री हैं वो बिहार में महाराष्ट्र वाला खेला करना चाह रहे थे, वो ज्यादा ख्वाब ना देखें। दिल्ली वाले नहीं बचाएंगे। जो लोग खेला करना चाहते हैं उन्हें इतनी समझ होनी चाहिए कि ये बिहार है। तेजस्वी ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन माना जा रहा है कि उनका इशारा नित्यानंद राय की तरफ था। 

तेजस्वी के आरोपों का जवाब देते हुए बिहार भाजपा के प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि नित्यानंद राय असली गौपालक यादव हैं। निखिल आनंद ने कहा, "बिहार की जनता को पता है कि असली यादव कौन है। तेजस्वी भेड़ चराने वाले हैं और नित्यानंद राय गाय चराने वाले गौपालक और भगवान श्री कृष्ण के वंशज हैं।" भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री निखिल आनंद ने तेजस्वी यादव की चेतावनी को गीदड़ भभकी करार दिया।

निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी हताश, निराश और परेशान हैं इसलिए बदहवासी में अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। निखिल आनंद ने कहा कि तेजस्वी पहले अपने गिरेबान में झांके। तेजस्वी को पता नहीं है कि वो किसे ठंडा करने की बात कर रहे हैं। तेजस्वी यादव पर आरेप लगाते हुए निखिल आनंद ने कहा कि वह गो हत्या का समर्थन करने वाले हैं। बिहार की जनता समझदार है और वह सब सच्चाई जानती है। आने वाले समय में बिहार की जनता जरूर तय करेगी यादव समाज का नेता कौन है और यादव समाज का असली बेटा कौन है।

निखिल ने कहा कि कसाई खाना खुलवाने वाले और गौ हत्या- गौमांस के प्रचारकों एवं शुभचिंतकों से यादव समाज के असली बेटे नित्यानंद राय को नसीहत की जरूरत नहीं है। तेजस्वी गीदड़ भभकी किसी दूसरे को दें क्योंकि कोई भी असली यादव का बेटा किसी फर्जी यादव की गीदड़ भभकी से नहीं डरता है।

बता दें कि बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज कल भाजपा पर हमलावर हैं। बिहार में बुधवार को सीबीआई की टीम ने राजद के कई नेताओं के ठिकाने पर छापेमारी की थी। सीबीआई ने गुरुग्राम में एक मॉल में भी छापेमारी की जिसे कथित रूप से तेजस्वी यादव का बताया जा रहा है। इसके बाद तेजस्वी ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला था। तेजस्वी ने कहा कि भाजपा केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। तेजस्वी ने कहा था कि जहां भाजपा सत्ता में नहीं होती वहां वह अपने तीन जमाई सीबीआई, ईडी और आईटी विभाग को आगे कर देती है ताकि विरोधियों को डराया-धमकाया जा सके। 

 बिहार के उपमुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी का एक ही फार्मूला है कि जो डरेगा उसे डराओ जो नही डरेगा उसको खरीद लो। लेकिन  हम लोग डरने वाले नही हैं, हम लोग बिहार के लोग हैं। दिल्ली वालों को बिहार अभी समझ मे नही आ रहा है।

टॅग्स :तेजस्वी यादवबिहारBJPआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब