लाइव न्यूज़ :

जनसभा के दौरान पिता लालू प्रसाद यादव को याद कर भावुक हए तेजस्वी, नीतीश कुमार को बताया 'पलटू चाचा'

By भाषा | Updated: April 4, 2019 04:16 IST

तेजस्वी यादव ने कहा ''मेरे घर में कोई ऐसा नहीं है जिसे भाजपा वालों ने मुकदमे में नहीं फंसाया। मुझे जब मूंछ नहीं आई थी तभी तेरह साल की उम्र में टेंडर में हेराफेरी का आरोप लगा रहे विरोधी।

Open in App

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए बुधवार को कहा कि ''चौकीदार चोर हो गया है इसलिए जनता थानेदार बनकर उन्हें सत्ता से बेदखल कर चोरी की सजा देने का काम करे।’’ पूर्णिया से कांग्रेस उम्मीदवार उदय सिंह उर्फ़ पप्पू सिंह के पक्ष में धमदाहा में बुधवार को आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ''आज देश के प्रधानमंत्री कहते फिर रहे हैं कि वह चौकीदार हैं। चोर हो गया है चौकीदार इसलिए आप जनता थानेदार बनकर उन्हें सत्ता से बेदखल कर चोरी की सजा देने का काम करें।’’

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ''पलटू चाचा'' कहकर संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा, ''मेरे पलटू चाचा कहते थे कि मिट्टी में मिल जाएंगे लेकिन भाजपा से हाथ नहीं मिलाएंगे। मेरे चाचा तो पलटी मार कर भाजपा से हाथ मिला लिए अब आपलोग कांग्रेस उम्मीदवार को वोट देकर उनको मिट्टी में मिला दीजिए।’’

अपने पिता और राजद प्रमुख लालू प्रसाद, जो चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता हैं, के बारे में तेजस्वी ने कहा कि लालू किसी व्यक्ति का नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा है, जो कि नब्बे के दशक से गरीब-गुरबों के हक़ की लड़ाई लड़ने का काम करते आ रहे हैं। इसलिए विरोधियों ने सोची-समझी साजिश के तहत झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल में डाल दिया।

तेजस्वी ने भावुक होकर कहा, ''जब मेरे पिता लालू यादव जेल जा रहे थे तो मुझे उदास देख पिता जी बोले कि जब मन उदास हो जाए तो जनता मालिक के बीच जाकर न्याय की गुहार लगाना । उनके फरमान को लेकर आज मैं आप लोगों के बीच आया हूं।’’ उन्होंने कहा कि लालू यादव आप गरीबों, दलितों, शोषितों और वंचितों के हक़ की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए मिटना कबूल किया लेकिन भाजपा से समझौता कबूल नहीं किया। आज जो भाजपा में जाते हैं वे हरीशचंद्र बन जाते हैं। उनका सब पाप धुल जाता है, जैसा कि पलटू चाचा ने किया सृजन घोटाला और मुजफ्फरपुर बालिका कांड से बचने के लिए पलटी मार कर भाजपा के गोद में जाकर बैठ गए।’’

तेजस्वी ने आगे कहा ''मेरे घर में कोई ऐसा नहीं है जिसे भाजपा वालों ने मुकदमे में नहीं फंसाया। मुझे जब मूंछ नहीं आई थी तभी तेरह साल की उम्र में टेंडर में हेराफेरी का आरोप लगा रहे विरोधी। मेरे ऊपर 35-35 मुकदमे डाल कर परेशान करने की कोशिश की जा रही है।’’ उन्होंने कहा, ''आज आरक्षण पर खतरा मंडरा रहा है। भाजपा वाले आरएसएस के इशारे पर संविधान बदलने की तैयारी कर रहे हैं । इसलिए देशवासियों के लिए 2019 का चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण है । देश के संविधान को बचाना है तो भाजपा को रोकना पड़ेगा।’’ 

टॅग्स :तेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब