लाइव न्यूज़ :

'भाइयों के बीच फूट' पर भैया तेजप्रताप के बचाव में उतरे तेजस्वी यादव, दी ये सफाई

By भारती द्विवेदी | Updated: June 10, 2018 16:07 IST

तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजद के विवाद से बेहतर होगा कि बिहार के कुछ हालिया मुद्दों पर बात हो।

Open in App

नई दिल्ली, 10 जून: लालू प्रसाद के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व मंत्री तेजप्रताप के एक ट्वीट के बाद से राजद में फूट की खबर आ रही है। अब बड़े भाई के आरोप के बाद पूर्व उपमुंख्यत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सफाई दी है। तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है-'ये स्पष्ट है कि तेजप्रताप जी ने पार्टी की ताकत पर बात की थी। उन्होंने 2019 लोकसभा और 2020 बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को एकजुट और मजबूत करने की बात की है। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि तेजस्वी कलेजे का टुकड़ा है।'

RJD में फूट, तेजप्रताप बोले-पार्टी नेता नहीं उठाते फोन, भाई तेजस्वी तो मेरे कलेजे का टुकड़ा

कभी पत्नी के लिए बने 'शिव' तो कभी 'साइकिल वाला', देखें तेजप्रताप यादव की शादी की वायरल वीडियो

तेजस्वी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि राजद के विवाद से बेहतर होगा कि बिहार के कुछ हालिया मुद्दों पर बात हो। उन्होंने कहा- 'सब लोग पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। हमें राई का पहाड़ नहीं बनाना चाहिए। हमें शिक्षा की कमियों पर बात करनी चाहिए कि कैसे छात्रों को 35 में से 38 नंबर मिले? कैसे 44 युवा लड़कियों का रेप किया गया? अगर आप ये भूल रहे हैं तो बिहार का इससे बिल्कुल ही फायदा नहीं होगा।'

बेटे तेज प्रताप की शादी के बाद जेल पहुंचे लालू यादव से कैदियों ने मांगी मिठाई, जवाब मिला, कल पार्टी होगी

दरअसल 9 जून को तेजप्रताप ने बैक टू बैक तीन-चार ट्वीट किए थे। अपने ट्वीट में उन्होंने पार्टी में अपनी बात नहीं सुनने को लेकर सवाल खड़े किए थे। साथ ही तेजस्वी को अर्जुन बताते हुए गद्दी त्यागने की बात कही थी। तेज प्रताप ने मीडिया से बात करते हुए कहा था- 'पार्टी के लोग मेरा फोन नहीं उठाते हैं और कहते हैं कि उन्हें ऐसा करने के लिए वरिष्ठ नेताओं की ओर से कहा गया है। मेरे और मेरे भाई के बीच में कोई मतभेद नहीं है। हमें उन तत्वों को पार्टी से निकालना होगा, जो हमें तोड़ना चाहते हैं। मैं चाहता हूं कि सीनियर नेता ऐसे लोगों को पहचानें और उनको बाहर करें।'

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें 

टॅग्स :तेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवबिहार समाचारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी