लाइव न्यूज़ :

बिहार में हत्याओं को लेकर तेजस्वी ने नीतीश कुमार नेतृत्व वाली सरकार पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: November 14, 2021 19:56 IST

Open in App

पटना, 14 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि वह पिछले कुछ दिनों में राज्य में हत्या के दो प्रमुख मामलों में कथित अपराधियों को बचा रही है।

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता ने मधुबनी में एक आरटीआई कार्यकर्ता सह स्वतंत्र पत्रकार और पूर्णिया में एक जिला पार्षद के पति रिंटू सिंह की हत्या को लेकर सरकार पर निशाना साधा। पूर्णिया मामले में एक मंत्री के करीबी रिश्तेदार पर आरोप लगा है।

रिंटू की शुक्रवार की रात अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और पीड़ित परिवार के सदस्यों ने मंत्री लेसी सिंह के एक भतीजे को मुख्य आरोपी बताया है। यादव ने सरकार को ‘‘लेसी सिंह और संबंधित थाने के प्रभारी के कॉल विवरण रिकॉर्ड’’ निकलवाने की चुनौती दी और आरोप लगाया कि इससे घटना में कैबिनेट सदस्य की भागीदारी का संकेत मिल जाएगा।

यादव ने कुछ दिन पहले लापता हुए बुद्धिनाथ झा उर्फ अविनाश झा की हत्या के लिए राज्य के ‘‘स्वास्थ्य क्षेत्र के माफिया’’ को जिम्मेदार ठहराया। शुक्रवार की रात मधुबनी के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में एक सुनसान जगह से झा का जला हुआ शव बरामद किया गया। झा के परिजनों ने दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया है कि झा ने जिले में अवैध रूप से संचालित कई अस्पतालों और नर्सिंग होम का पर्दाफाश किया था और कारोबार में शामिल लोगों ने उनका अपहरण कर हत्या करवा दी।

राजद नेता ने दिवाली के आसपास पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर जिलों में जहरीली शराब से 40 से अधिक लोगों की मौत के लिए भी सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि शराबबंदी घोषित राज्य में अवैध शराब का कारोबार ‘‘सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं और प्रशासन के पूर्ण समर्थन के साथ फल-फूल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत