लाइव न्यूज़ :

लालू के बेटे तेज प्रताप तलाक के फैसले पर अडिग, कहा- दमघोटू माहौल में नहीं जी सकता, कोर्ट को बताऊंगा हाल

By भाषा | Updated: November 4, 2018 01:33 IST

तेज प्रताप यादव ने कहा कि जब उनके पिता जेल से रिहा होंगे तो परिवार के साथ बैठकर विस्तृत बातचीत होगी लेकिन फिलहाल वह तलाक के अपने फैसले पर अडिग हैं और पटना के परिवार अदालत में अपनी गवाही 29 नवंबर को देंगे ।

Open in App

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाले में जेल की सजा काट रहे लालू प्रसाद के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने आज यहां दो टूक कहा कि वह दम घोटू माहौल में नहीं जी सकते और तलाक के अपने फैसले पर अडिग हैं. 

बोधगया से सड़क मार्ग से आज रिम्स में भर्ती पिता लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव ने मीडिया के सवालों के जवाब में दो टूक कहा कि वह दमघोटू माहौल में अपना जीवन नहीं बिता सकते और यही कारण है कि उन्होंने तलाक की अर्जी अदालत में दे दी है और उस पर वह अडिग हैं । 

तेजप्रताप ने कहा- तलाक के बारे में जो कहना है 29 नवंबर को पटना कोर्ट में कहूंगा

तलाक के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि अभी वह इस बारे में मीडिया को कुछ नहीं बताएंगे जो कुछ कहना है वह 29 नवंबर को पटना में अदालत के सामने ही कहेंगे ।

ज्ञातव्य है कि तेज प्रताप ने पटना के परिवार अदालत में अपनी नवविवाहिता पत्नी से तलाक की अर्जी दी है। इसी साल मई में उनका विवाह हुआ था । 

तेज प्रताप ने कहा कि जब उनके पिता जेल से रिहा होंगे तो परिवार के साथ बैठकर विस्तृत बातचीत होगी लेकिन फिलहाल वह तलाक के अपने फैसले पर अडिग हैं और पटना के परिवार अदालत में अपनी गवाही 29 नवंबर को देंगे ।

बिहार की राजनीति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि बिहार में राजनीति अपने ढर्रे पर चल रही है और फिलहाल वहां सब कुछ ठीक-ठाक है । पिता के साथ अस्पताल में हुई बातचीत के बारे में भी तेज प्रताप ने कुछ नहीं बताया ।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब