लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप ने कहा- पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक लेकर रहूंगा, भगवान भी नहीं बदल सकते फैसला

By एस पी सिन्हा | Updated: December 21, 2018 20:14 IST

तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी  12 मई की थी। मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर उन खबरों का खंडन किया है, जिसमें पत्नी ऐश्वर्या राय से तलाक की अर्जी वापस लेने की बात कही जा रही है। उन्होंने साफ किया है कि 8 जनवरी को अगली सुनवाई में वे हर हाल में हाजिर होंगे और इसकी लडाई लडेंगे। उन्होंने कहा कि जान बूझकर गलत खबरें फैलाई जा रही हैं। अब भगवान भी हमारा फैसला नहीं बदल सकेंगे। पिता लालू यादव का हमें साथ मिल रहा है।

तेज प्रताप ने दावा किया है कि पिता लालू प्रसाद यादव उनके साथ हैं और वे तलाक लेकर ही रहेंगे। यहां बता दें कि कुछ न्यूज चैनल्स ने तेज प्रताप द्वारा तलाक की अर्जी वापस लिए जाने की खबर चलाई थी। ऐसे में तेजप्रताप ने कहा है कि ये उनके दुश्मनों की चाल है जो उनके बारे में गलत खबरें चला रहे हैं। उन्होंने साफ किया है कि बीते दिनों वे रांची गए थे, जहां पिता ने उन्हें बताया कि किस तरह की पॉलिटिक्स करनी है। 

यहां बता दें कि परिवारवालों की तमाम कोशिशों के बावजूद भी तेज प्रताप अपने फैसले पर अडे हैं। बीते 29 नवंबर को कोर्ट की सुनवाई में ना सिर्फ वे शामिल हुए बल्कि डंके की चोट पर लडाई का ऐलान भी कर दिया था। जाहिर है तेज प्रताप अपनी बीवी ऐश्वर्या के साथ किसी कीमत पर रहने को तैयार नहीं। उल्लेखनीय है कि तेज प्रताप ने बीते 3 नवंबर को तलाक की अर्जी दाखिल की थी, जिसकी सुनवाई 29 नवंबर को हुई थी। कोर्ट ने तेज प्रताप की अर्जी पर ऐश्वर्या को नोटिस जारी करते हुए अगले 8 जनवरी को अगली सुनवाई मुकर्रर की है।

तेज प्रताप और ऐश्वर्या की शादी  12 मई को हुई थी

तेज प्रताप और ऐश्वर्या राय की शादी  12 मई की थी। इस शादी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान सहित हर पार्टी के नेता और कई गणमान्य लोग शरीक हुए थे। चारा घोटाले के मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद रांची की जेल में सजा काट रहे राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने पैरोल पर रिहा होकर शादी में शिरकत की थी। मैनेजमेंट की डिग्रीधारी ऐश्वर्या के पिता चंद्रिका राय बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और अभी राजद के विधायक हैं। ऐश्वर्या के दादा दारोगा राय 1960 के दशक में राज्य के मुख्यमंत्री थे।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप