लाइव न्यूज़ :

कल्याण में भ्रष्टाचार के आरोप में तहसीलदार और चपरासी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 17:35 IST

Open in App

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के कल्याण में सोमवार को प्रथम श्रेणी के एक राजस्व अधिकारी और उसके चपरासी को कथित तौर पर रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कल्याण तहसीलदार दीपक आल्दे (45) ने एक व्यक्ति से जमीन सौदे के मामले में एक आदेश जारी करने के लिए रिश्वत के रूप में कथित तौर पर एक लाख रुपये जबकि उनके चपरासी मनोहर हराद (42) ने 20,000 रुपये की मांग की। उन्होंने बताया कि कल्याण पुलिस थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद दोनों को दिन में जाल बिछाकर पकड़ लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMaharashtra Anti-Narcotics: 5 माह, 6529 अभियान और 4131 करोड़ रुपये की नशीली दवाएं बरामद, पिछले साल से 360 प्रतिशत अधिक

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए