लाइव न्यूज़ :

Teera Kamat: पांच महीने की बच्ची की जान बचाने के लिए पीएम मोदी ने उठाया बड़ा कदम, माफ कर दिया 6 करोड़ का टैक्स

By विनीत कुमार | Updated: February 11, 2021 17:52 IST

तीरा कामत की उम्र केवल पांच महीने की है। वो एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है। उसकी इलाज के लिए जिन दवाओं की जरूरत है, उसकी कीमत 16 करोड़ रुपये है। वहीं, भारत में इस पर लगने वाले इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी के कारण इसकी कीमत 22 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई की तीरा कामत को स्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी (SMA) बीमारी, केवल पांच महीने है उम्रस्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी के इलाज के लिए दवाएं विदेश से मंगानी है, इसकी कीमत 16 करोड़ हैइंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी के साथ दवा की कीमत 22 करोड़ पहुंच जाती है, तीरा के माता-पिता ने की थी पीएम मोदी से मदद की अपील

मुंबई में जन्मी तीरा कामत को धरती पर आए महज छह महीने भी नहीं हुए हैं लेकिन उसे हर दिन अपनी जिंदगी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। तीरा असल में एक बीमारी से जूझ रही है। ये तीरा और उसके माता-पिता के लिए बेहद तकलीफ देने वाला है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक खास मदद इस परिवार के लिए की है।

दरअसल, तीरा स्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी (SMA) से जूझ रही है। ये एक बेहद ही गंभीर और कम नजर आने वाली बीमारी है। इसमें आम तौर पर बच्चे 5 महीने से ज्यादा जिंदा नहीं रह पाते। इसका इलाज भी काफी महंगा है।

Teera Kamat: पीएम मोदी ने माफ किया 6 करोड़ का टैक्स

स्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी के इलाज के लिए Zolgensma नाम की एक खास दवा की जरूरत पड़ती है। ये अमेरिका से मंगाना होता है। इस दवा से इलाज का खर्च करीब 16 करोड़ रुपये का है। 

साथ ही इस दवा को मंगाने में इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी जुड़ जाए तो इसकी कीमत 6 करोड़ और बढ़कर 22 करोड़ हो जाती है। इसके अलावा काफी पेपरवर्क भी होता है और इन सभी में करीब 1 महीने का समय लग जाता है।

भारत में एक मध्यमवर्ग के परिवार के लिए इतने रुपये जुटाना असंभव जैसा काम है। ऐसे में तीरा की मां प्रियंका और पिता मिहिर कामत ने क्राउडफंडिंग के जरिए रुपये जुटाने की सोची। उनकी कोशिशें रंग लाई और करीब 15 करोड़ रुपये जमा भी हो गए। 

तीरा कामत के माता-पिता की अपील रंग लाई

तीरा के हालात को देखते हुए उनके माता-पिता ने सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की अपील की। तीरा की बात जब महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फड़नवीस के पास पहुंची तो उन्होंने भी केंद्र सरकार को इस संबंध में चिट्ठी लिखी। उन्होंने केंद्र से इंपोर्ट ड्यूटी और जीएसटी माफ करने की अपील की।

आखिरकार केंद्र सरकार ने ये मांग मान ली। पीएमओ की ओर से निर्देश पर तीरा की दवाओं पर लगने वाला 6 करोड़ का टैक्स माफ कर दिया गया। 

Teera Kamat: तीरा कामत की बीमारी SMA क्या है

स्‍पाइनल मस्‍कुलर एट्रोफी (SMA) एक तरह का जेनेरिक डिसऑर्डर है। इस बीमारी में धीरे-धीरे मांसपेशियों की गतिविधियों पर मरीज का कंट्रोल खत्म होने लगता है। इससे नर्वस सिस्मट भी प्रभावित होता है।

ऐसा स्पाइनल कॉर्ड या ब्रेन स्टेम में नर्व सेल्स की कमी के कारण होता है। शरीर की हर हरकत बंद होती जाती है। आलम ये हो जाता है कि मरीज को काफी कमजोरी महसूस होती है और वो खड़ा या चल भी नहीं पाता है। 

ये बीमारी बचपन में या उम्र के किसी और पड़ाव पर भी हो सकती है। इस बीमारी में सांस लेने में भी तकलीफ महसूस होती है।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदेवेंद्र फड़नवीसमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो